Fashion Trend! दुल्हन बनने वाली है तो चौकर के साथ ट्राई करें ये नेकलेस

punjabkesari.in Sunday, Nov 07, 2021 - 12:03 PM (IST)

हर लड़की चाहती है कि वे अपनी शादी के दिन सबसे अलग व खूबसूरत दिखे। इसलिए लड़कियां अपने लहंगे, फुटवियर से लेकर ज्वैलरी तक हर चीज स्पेशल चुनती है। बात ज्वैलरी की करें तो यह आउटफिट की खूबसूरती पर चार-चांद लगाने का काम करती है। वहीं ज्वैलरी का ट्रैंड आएदिन बदलता रहता है। आजकल की लड़कियां चौकर के साथ लेयर्ड नेकलेस पहनना पसंद कर रही है।

इसे पहनकर न सिर्फ दुल्हन को डिफरेंट लुक मिलता है बल्कि इसे किसी भी लहंगे के साथ आराम से कैरी भी किया जा सकता है। इसके साथ इनके डिजाइन्स इतने खूबसूरत होते हैं कि हर किसी को ये पहली नजर में ही पसंद आ जाएंगे।

ऐसे में अगर आपकी की भी शादी होने वाली है तो आप अपने लिए खास डिजाइन्स का नेकलेस चुन सकती है।

आइए आज हम आपको चौकर के साथ लेयर्ड नेकलेस के कुछ डिजाइन्स दिखाते हैं, जिनसे आप अपनी मैरिज या शादी के किसी भी फंक्शन में पहनकर डिफरेंट व ग्रेसफुल लुक पा सकती हैं।

 

आप ड्रेस से मैचिंग चौकर नेकसेट चुन सकती है।

रेड लहंगे के साथ गोल्डन ज्वैलरी बेहद खूबसूरत नजर आएगी।

 

हैवी में आप ऐसा नेकलेस चुन सकती है।

 

 

 

 

Content Writer

neetu