Latest Trend! दुल्हनें ट्राई करें चौकर के साथ लेयर्ड नेकलेस

punjabkesari.in Thursday, Dec 24, 2020 - 11:47 AM (IST)

भला कौन-सी लड़की नहीं चाहती कि शादी के दिन वो खूबसूरत दिखे। तभी तो वह अपने लिए लहंगे और ज्वैलरी से लेकर हर चीज खास चुनती हैं। बात अगर नेकपीस ज्वैलरी की करें तो उसका ट्रैंड आए दिन बदलता रहता है। आजकल लड़कियां चौकर के साथ लेयर्ड नेकलेस पहनकर नया ट्रैंड सेट कर रही हैं।

यह ज्वैलरी न सिर्फ दुल्हन को डिफरेंट लुक देती है बल्कि आप इसे किसी भी लहंगे के साथ आराम से कैरी भी कर सकती हैं। इतना ही नहीं, इसके डिजाइन्स इतने खूबसूरत होते हैं कि यह आपको एक नजर में ही पसंद आ जाएंगे।

तो चलिए आज हम आपको चौकर के साथ लेयर्ड नेकलेस के कुछ डिजाइन्स दिखाते हैं, जिनसे आप भी अपने लिए आइडिया ले सकती हैं और अपने वेडिंग डे पर डिफरेंट लुक पा सकती हैं।

Content Writer

Anjali Rajput