Chocolate Day: पार्टनर के लिए खुद बनाएं चॉकलेट वॉलनट ब्राउनी

punjabkesari.in Monday, Feb 08, 2021 - 06:14 PM (IST)

वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन चॉकलेट डे मनाया जाता है। ऐसे में लव वन खासतौर पर अपने पार्टनर का चॉकलेट से मुंह मीठा करवाते हैं। मगर आप चाहे तो घर पर ही चॉकलेट वॉलनट ब्राउनी बना सकती है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी...

सामग्री-

मैद-1 कप
दूध- 1/2 कप 
मक्खन- 4 टुकड़े 
सिरका-1 छोटा चम्मच 
पाउडर शुगर-1/2 कप 
बेकिंग पाउडर- 1 छोटा चम्मच 
चॉकलेट एसेंस- 1 छोटा चम्मच 
अखरोट की गिरी-1/2 कप (बारीक कटी)
कोको पाउडर- 2 बड़े चम्मच 

गार्निश के लिए-

अखरोट की गिरी- आवश्यकता अनुसार
चॉकलेट सिरप- आवश्यकता अनुसार

विधि-

1. एक पैन में दूध करके उसमें सिरका मिलाएं। 
2. दूध फटने के बाद इसे 45 मिनट तक ब्लेंडर की मदद से ब्लेंड करें। 
3. एक बाउल में मैदा, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर, पाउडर शुगर, चॉकलेट एसेंस, बटर, अखरोट मिलाएं। 
4. तैयार मिश्रण को मिल्क बाउल में डालकर मिलाएं। 
5. पैन को मक्खन से ग्रीस करके उसमें बैटर डालें। 
7. अब माइक्रोवेव को 10 मिनट तक प्रीहीट करके इसमें केक का बैटर डालें। 
8. ऊपर से इसे अखरोट से गार्निश करके 180 डिग्री पर 40 मिनट के लिए बेक करें। 
9. लीजिए वॉलनट ब्राउनी केक बन कर तैयार है। 
10. इसे पीसेस में काटकर चॉकलेट सिरप से गार्निश करके सर्व करें। 

Content Writer

neetu