चॉकलेट सैंडविच

punjabkesari.in Friday, Nov 04, 2016 - 01:47 PM (IST)

बच्चे खाना देखकर कई तरह के नखरे करते हैं। एेसे में उनके पसंद की चीज बनाना बहुत जरूरी है ताकि वो पेट भर खाना खा सके। आज हम आपको चॉकलेट सैंडविच बनाने की विधि बताएंगे। यह खाने में काफी टेस्टी होते है और बनाने में भी बहुत आसान है। तो आइए जाने इससे बनाने की विधि...

सामग्री

- 4 ब्रेड स्लाइस
- 1/2 कप चॉको चिप्स या न्यूटेला
- 1 केला
- थोड़ा सा बटर

विधि
1. सबसे पहले केले के स्लाइस कर लीजिए। सैंडविच मेकर को गर्म करके उस पर बटर लगा लीजिए। 

2. अब ब्रेड की स्लाइस लेकर उसपर बटर लगाए और चॉको फैलाइए। फिर उस पर केले के स्लाइस लगाए और उसे दूसरे ब्रेड से बंद कर के ऊपर से थोड़ा बटर लगा दें। 

3. सैंडविच में ज्यादा चॉको चिप्स न रखें नहीं तो वह बहने लगेगा। 

4. सैंडविच पर बटर लगाने के बाद इसे सैंडविच मेकअर में रखकर पकाएं। 

5. इसे दूध के साथ सर्व करें। 
 

Punjab Kesari