गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए बनाए स्पेशल चॉकलेट मोदक

punjabkesari.in Friday, Aug 21, 2020 - 10:49 AM (IST)

गणेश चतुर्थी का त्योहार हर जगह बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस खास व शुभ दिन पर लोग बप्पा की कृपा पाने के लिए उनकी मूर्ति घर पर स्थापित करते हैं। साथ ही उन्हें अलग-अलग मिठाइयों का भोग अर्पित करते हैं। भगवान गणपति जी को मोदक सबसे प्रिय है। ऐसे में अगर आप उनके लिए मोदक बनाने की सोच रहे हैं तो इस बार आप चॉकलेट के मोदक  बना सकती है। तो चलिेए आज हम आपको गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर बनाना सिखाते हैं चॉकलेट मोदक...

सामग्री

डार्क चॉकलेट- 250 ग्राम
नारियल- 100 ग्राम (कसा हुआ)
बादाम- 2 चम्मच (कटे हुए)
काजू- 2 चम्मच (कटे हुए)
पिस्ता- 2 चम्मच (कटे हुए)
कंडेंस्ड मिल्क- 50 ग्राम
देसी घी- 1 चम्मच

विधि

सबसे पहले डबल बॉयलर में डार्क चॉकलेट को डालकर गैस की मीडिया आंच पर पिघलाए।
अब एक पैन में घी गर्म कर उसमें काजू, बादाम, पिस्ता, नारियल आदि डालकर 1-2 मिनट तक भूनें।
उसके बाद इसमें कंडेंस्ड मिल्क डालकर गाढ़ा मिश्रण तैयार करें।
अब इसमें चॉकलेट का पेस्ट डालकर अच्छे से मिक्स कर गैस बंद कर दें।
मिश्रण को थोड़ा ठंडा कर इससे लोइयां लेकर मोदक के सांच में रखते हुए दबाएं।
लीजिए आपके चॉकलेट मोदक बनकर तैयार है। इसे गणपति बप्पा को भोग लगाएं और प्रसाद के रूप में सभी को बांटें।
 

Content Writer

neetu