Christmas Special: चॉकलेट कपकेक

punjabkesari.in Sunday, Dec 24, 2023 - 01:01 PM (IST)

कल पूरे विश्व में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। ऐसे में इस दौरान कई लोग घर में पार्टी रखते हैं। यदि आप भी क्रिसमस पर घर में पार्टी रखने की सोच रहे हैं तो बच्चों के लिए चॉकलेट कपकेक बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में.... 

सामग्री 

मैदा - 4 चम्मच 
चीनी पाउडर - 3 चम्मच
कोको पाउडर - 1 स्पून
बेकिंग पाउडर - 1/4 स्पून
मीठा सोडा पाउडर - 2 चुटकी
बटर - 1 चम्मच
दूध - 1 कप 

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले एक बाउल लें और उसमें मैदा, चीनी पाउडर, कोको पाउडर, बटर, बेकिंग पाउडर और सोडा अच्छी तरह से मिलाएं। 
2. अब सारे मिश्रण में दूध डालते हुए अच्छी तरह से मिला लें। 
3. मिश्रण के साथ एक स्मूद बैटर बना लें। 
4. तैयार किए हुए बैटर को कप केक के मोल्ड या किसी बड़े कप में डालकर माइक्रोवेव में रख दें। 
5. अब 1 मिनट के लिए माइक्रोवेव को नॉर्मल मोड पर चलाएं। 
6. माइक्रोवेव को बंद करके टूथ पिक से देखें। यदि टूथपिक पर केक नहीं चिपकता है तो समझें केक बन गया है। 
7. स्वाद बढ़ाने के लिए आप मिश्रण में चॉकलेट सिरप या पिघली हुई चॉकलेट मिलाएं। 
8. बच्चों को ये चॉकलेट कप केक खाने में भी टेस्टी लगेगा। 
9. यह केक एगलेस है ऐसे में यदि आपके बच्चे प्योर वेजिटेरियन है तो उन्हें आप यह केक खिला सकते हैं। 

Content Writer

palak