घर पर बनाएं Chocolate Cake, खाने वाले चाटते रहेंगे उंगलियां

punjabkesari.in Sunday, Nov 26, 2023 - 11:43 AM (IST)

चॉकलेट केक तो सबको बहुत पसंद होता है। बच्चे तो खासकर के इसकी जिद करते हैं। अगर आपको भी चॉकलेट की क्रेविंग हो रही है तो बाजार के बजाए घर पर ही इस आसान सी रेसिपी के साथ चॉकलेट केक बनाएं। आइए आपको बताते हैं इसकी आसान रेसिपी.....

चॉकलेट केक बनाने की सामग्री

कोको पाउडर- 1/3 कप
कॉफी पाउडर- 1 छोटा चम्मच
वेजिटेबल ऑयल- 1/3 कप
गर्म पानी- 1/3 कप
कैस्टर शुगर- 3/4 कप
दही- 1/2 कप
मैदा- 3/4 कप
बेकिंग सोडा- 1/4 छोटा चम्मच
बेकिंग पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच

चॉकलेट केक बनाने की विधि

1. सबसे पहले एक कटोरी में गर्म पानी लें। उसमें कोको पाउडर और कॉफी पाउडर और कॉफी पाउडर मिक्स करें।
2. इसे चम्मच या मिक्सर की मदद से तब तक फेंटते रहें तब तक ये एक चिकना पेस्ट ना दिखे।
3. अब इसमें चीनी और दही के साथ वेजिटेबल ऑयल मिला लें।
4. बैटर को अच्छी तरह से फेंट लें और बाद में बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और मैदा छान कर डाल लें।
5. बैटर को अच्छी तरह से फेंटने के बाद करीह 6 मिनट के लिए माइक्रोवेव कर लें।
6. इसके बाद आप केक को माइक्रोवेव से बाहर निकालकर ऊपर से चॉकलेट लगा सकते हैं।
7.  आप चाहें तो केक को अपनी इच्छा के मुताबिक भी सजा सकते हैं।

Content Editor

Charanjeet Kaur