कोरोना संक्रमित पाए गए चिरंजीवी, खुद को किया होम क्वारंटाइन

punjabkesari.in Monday, Nov 09, 2020 - 01:32 PM (IST)

दुनियाभर में फैली कोरोना महामारी थमने की बजाय बढ़ती जा रही है। आम लोगों के अलावा बाॅलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई सेलेब्स कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। वहीं अब इस वायरस से साउथ इंजस्ट्री भी बच नहीं सकी है। हाल ही खबर सामने आई है कि तेलुगू मेगास्टार चिरंजीवी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। खुद चिरंजीवी ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इस बात की जानकारी दी। 

चिरंजीवी ने ट्विटर पर तेलुगू और अंग्रेजी भाषा में एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा, 'एक प्रोटोकॉल के रूप में 'आचार्य' की शूटिंग शेड्यूल के चलते कोविड टेस्ट करवाया था। दुर्भाग्य से टेस्ट पाॅजिटिव आया है। मैं अपने घर पर क्वारंटाइन हूं। उन सभी से अनुरोध करता हूं, जो पिछले 5 दिनों में मुझसे मिले थे, वे भी अपना कोविड टेस्ट जरूर करवाएं। जल्द ही मेरे ठीक होने पर आपको अपडेट करूंगा।' 

 

चिरंजीवी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं।

 

 

 

 

Content Writer

Bhawna sharma