शादी में रोड़ा बन रहे थे बच्चे तो कपल ने उठाया खौफनाक कदम, बेरहमी से उतारा मौत के घाट

punjabkesari.in Friday, Feb 02, 2024 - 10:48 AM (IST)

चीन में एक युवक और उसकी गर्लफ्रेंड ने बेरहमी से दो बच्चों को मौत के घाट उतार दिया, जिसके बाद उन्हें मौत की सजा सुनाई गई। ये दिल दहलाने वाला मामला चीन के चोंगकिंग का है, जहां पर एक हाईराइज अपार्टमेंट के 15वीं मंजिल से एक युवक ने साल 2020 में अपने 2 बच्चों को फेंक दिया था। ऐसा करने के लिए उसको उसकी गर्लफ्रेंड ने कहा था। इस घटना के बाद से ये मामला कोर्ट में था और अब दोनों को मौत की सजा सुनाई गई है।

गर्लफ्रेंड के लिए बच्चों की हत्या

रिपोर्ट्स की मानें तो 2 नवंबर 2020 को झांग बो और उसकी महिला मित्र ये चेंगचेन ने 2 साल की अपनी बच्ची एवं एक साल के अपने बेटे को अपार्टमेंट की 15वीं मंजिल से नीचे फेंका था। पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि झांग और ये ने दोनों नवजात बच्चों की हत्या करने की साजिश रची। इन दोनों के खिलाफ जानबूझकर हत्या करने का अभियोग दर्ज हुआ था।

गर्लफ्रेंड के साथ रची हत्या की साजिश

दोनों की मुलाकत सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। बाद में दोनों साथ रहने लगे। झांग का अपनी पहली पत्नी से अलगाव हो गया था और वह दोनों बच्चों के साथ रहता था। ये ने उससे कहा था कि अगर वह बच्चों को अपने साथ रखेगा तो वो उससे रिश्ता तोड़ देगी। इसके बाद झांग ने अपनी गर्लफ्रेंड के मिलकर 2020 में बच्चों की हत्या करने की साजिश रची। बच्चों की हत्या करने के लिए उन्होंने कई तरीके की साजिश रची लेकिन पुलिस को गुमराह करने के लिए इन्होंने बच्चों की दुर्घटनावश मौत होने की साजिश रची। निचलू अदालत ने साल दिसंबर 2021 को दोषियों को मौत की सजा दी, जिसके खिलाफ इन्होंने अपील दायर की।

Content Editor

Charanjeet Kaur