बड़ा ही खौफनाक है यह ब्रिज, कमजोर दिल वाले न जाए यहां!

punjabkesari.in Tuesday, Dec 19, 2017 - 06:01 PM (IST)

चाइना को टेक्नोलॉजी और प्रोडक्शन के मामले में इंडिया से काफी आगे माना जाता है। वैसे तो चाइना में कई ऐसी चीजें है, जो दुनियाभर में मशहूर मानी जाती है लेकिन पिछले कुछ दिनों से चाइना में एक ग्लास ब्रिज बना है, जो काफी सुर्खियों में रहा था। इस ब्रिज पर पैदल चलते लोगों की एक वीडियों भी काफी वायरल हुई थी, जिसपर चलने वाले लोग काफी डर-डर कर चल रहे थे। दरअसल इस ब्रिज की ऊंचाई काफी है, जिसके नीचे एक गहरी खाई दिखाई देती है और वहीं लोगों के डर का कारण है। 

अगर आप भी कुछ एडवेंचर पसंद करते है तो इस ब्रिज पर एक बार जरूर चले, यह आपकी लाइफ का सबसे डरावना और यादगार पल बन सकता है। आइए जानते है ऐसा क्या खास है इस ग्लास ब्रिज में। 

इस ग्‍लास ब्रिज की खासियत यह है कि यह समुद्र तल से करीब 4,600 फीट है जिस पर चलते समय नीचे गहरी खाई दिखाई देती हैं। यह तियानमेन माउंटेन पर 100 मीटर लंबा और 1.6 मीटर चौड़ा ग्लास ब्रिज है। इस ब्रिज का इस्तेमाल तियानमेन गुफा में जाने के लिए किया जाता है। इस ग्लास ब्रिज से तियानमेन पहाड़ी की घाटी का पूरा नजारा साफ नजर आएगा। 

ग्लास ब्रिज पर पैदल चलने पर पैरों के नीचे लगा कांच दरकने लगता है। अगर आप इससे बचने के लिए आगे भागने की कोशिश करेंगे तो पूरा का पूरा कांच ही चिंदी-चिंदी होकर धंस जाता है। यह नजारा देखने में काफी शॉकिंग लगता है। दरअसल, यह एक Prank है जो बेहद ही खौफनाक है। इस ग्‍लास ब्रिज में कांच की दो पर्तें एक के ऊपर एक लगी हैं। जब लोग इसपर चलते है तो कांच दरकने और धंसने लगता है लेकिन वो टूटता नहीं है। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें Nari App

Punjab Kesari