बच्चों के लिए फटाफट से बनाएं Chilli Chesse Noodles

punjabkesari.in Sunday, Oct 09, 2022 - 12:45 PM (IST)

बच्चों को कोई डिश जल्दी पसंद नहीं आती। ऐसे में माता-पिता उनके स्वास्थ्य के लेकर अक्सर थोड़े परेशान रहते हैं। बच्चे आए दिन कुछ अलग खाने की डिमांड रखते हैं। जिसके कारण पेरेंट्स ऐसी चीजें बनाते हैं जिन्हें वह आसानी से खा सकें। बच्चे नूडल्स बहुत ही चाव से खाते हैं। आप उनके लिए नूडल्स बना सकते हैं। इस बार अलग स्टाइल के नूडल्स  बच्चों के लिए बना सकते हैं। चिली चीज नूडल्स आप बच्चों का बनाकर खिला सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बाने की रेसिपी के बारे में...

सामग्री 

नूडल्स - 2 पैकेट 
फूलगोभी - 2 कप 
प्याज - 3 
शिमला मिर्च - 2 कप 
गाजर - 1 कप 
लहसुन - 1 
चीज - 60 ग्राम 
लाल मिर्च - 3-4 
विनेगर - 4 चम्मच 
तेल - जरुरतअनुसार 

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आप गाजर, शिमला मिर्च, फूलगोभी को अच्छे से धोकर काट लें। 
2. इसके बाद लहसुन और प्याज भी छील लें। 
3. एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसे मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। 
4. जैसे तेल गर्म हो जाए तो उसमें नूडल्स डालकर ऊपर से थोड़ा पानी डालकर नमक डाल दें। 
5. फिर कढ़ाई को ढक दें और नूडल्स को 5 मिनट के लिए पका दें। 
6. पकाने के बाद नूडल्स को साफ पानी से धोकर अलग रख दें। 
7. इसके बाद लाल मिर्च और लहसुन को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। 
8. एक पैन में तेल डालकर नूडल्स को अच्छे से फ्राई कर लें और उन्हें निकाल लें। 
9. बचे हुए तेल में सब्जियों को डालकर फ्राई कर लें। 
10. ऐसे ही एक कढ़ाई में लाल मिर्च और लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छे से भून लें। 
11. जैसे लहसुन का पेस्ट अच्छे से भून जाए तो उसमें फ्राइ की हुई सब्जियां मिला दें। 
12. चीज को एक प्लेट में डालकर कद्दूकस कर लें। 
13. इसके बाद नूडल्स में चीज के छोटे-छोटे टुकड़े डालकर मिला दें। 
14. चीज मिलाने के बाद इसमें नमक मिलाएं और कुछ देर के लिए पकने दें। 
15. तय समय के बाद गैस बंद कर दें। 
16. आपके चिली चीज नूडल्स बनकर तैयार है। गर्मा-गर्म प्लेट डालकर ऊपर से सॉस के साथ बच्चों को सर्व करें। 


 

Content Writer

palak