Kids Corner: बच्चे का रूम डेकोरेट करने के यूनिक आइडियाज

punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2020 - 04:58 PM (IST)

घर को सजाना आसान काम है लेकिन बात जब बच्चे के कमरे की हो पेरेंट्स को समझ ही नहीं आता क्या करें और क्या नहीं। बच्चों के कमरे की सजावट ऐसी होनी चाहिए जो उनके मूड़ को खुशनुमा बना दें। अगर बच्चे के कमरे की सजावट बोरिंग होगी तो उनका मन पढ़ाई में भी नहीं लगेगा। घबराइए मत... बच्चे का कमरा सजाने के लिए हम आपको ढेरों रुपए खर्च करके महंगे शो पीज रखने के लिए नहीं कहेंगे। बल्कि आप अपनी थोड़ी-सी सूझ-बूझ और क्रिएटिविटी दिखाकर ही उनके कमरे को सजा सकते हैं।

चलिए आज हम आपको कुछ छोटे-छोटे आइडियाज देते हैं, जिससे आप बच्चे के कमरे को सुदंर तरीके से डैकोरेट कर सकते हैं वो भी अपने बजट में।

बड़े बैड पर पैसे खर्च करने की बजाए टुंड्रेल बंक बैड बनवाएं। यह ना सिर्फ कम्फर्टेबल होते हैं बल्कि जगह भी कम घेरेते हैं।

बच्चे की कमरे की दीवारों को आप खुद ही घर पर पेंट कर सकते हैं।

आप चाहें तो दीवारों की सजावट के लिए DIY चीजें बना सकते हैं।

बच्चो द्वारा बनाई गई पेटिंग या किसी भी चीज को आप सजावट के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे उनका हौंसला और कमरे की खूबसूरती दोनों बढ़ेगी।

ब्लैक टैप का इस्तेमाल कर आप बच्चों की कमरे की दीवारों पर क्रिएटिविटी दिखा सकते हैं।

स्टडी टेबल पर किताबों, लैंप के अलावा मोर पंख जैसी चीजें रखें। इससे सजावट भी हो जाएगी और कमरे में पॉजिटिविटी भी बढ़ेगी।

बच्चों के कमरे की दीवारों का रंग सफेद न रखकर पीला, नीला या गुलाबी रखें। आप चाहें तो उनकी दीवारों पर इंद्रधनुष भी बनवा सकते हैं। 

वॉल डैकोरेशन के लिए आप कार्टून्स, बटरफ्लाई, बर्ड्स, ट्री, जिराफ जैसी आकृतियों वाले पेपर यूज कर सकते हैं। आप चाहें तो उनके बचपन की फोटोग्राफ्स भी लगा सकते हैं।

Content Writer

Anjali Rajput