बच्चों को फूड एलर्जी है तो खाना खिलाते समय इन बातों का रखें ध्यान

punjabkesari.in Saturday, Mar 26, 2022 - 02:29 PM (IST)

 बच्चे बहुत ही नाजुक होते हैं। कुछ भी गलत खाने से उनकी सेहत पर असर पड़ सकता है। मां का दूध हर बच्चे के लिए बहुत जरुरी होता है।इससे उनकी इम्यूनिटी बढ़ती है। 6 महीने से 3 साल के बच्चे को एलर्जी की समस्या होना एक आम बात है। जैसे ही बच्चे मां के दूध के अलावा खाना खाना शुरु करते हैं यह समस्या बढ़ जाती है। हालांकि यह समस्या बच्चे के लिए बहुत सी परेशानियांं खड़ी कर सकती हैं। कई बच्चों को एलर्जी जैनेटिक भी होती है।तो चलिए जानते हैं किन कारणों से होती है बच्चों को एलर्जी...

किस उम्र के बच्चों को होती है एलर्जी

जब बच्चे बढ़ना शुरु होते हैं तो डॉक्टर उन्हें कुछ ठोस खिलाने की सलाह देते हैं। जिस वजह से उन्हें एलर्जी जैसी समस्या हो सकती है। एक्सपर्टस की मानें तो कुछ बच्चों में एलर्जी की समस्या  3 साल तक हो सकती है। बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए जरुरी है कि  उनके सेहत का ध्यान रखा जाए ।

नाक बहना या छिके आना

सर्दी जुकाम के कारण बच्चे की नाक बहती है। माता-पिता भी इस बात को हल्के में ले लेते हैं। लेकिन जरुरी नहीं है कि सिर्फ सर्दी के कारण ही बच्चे की नाक बहे। खाने में हो रही एलर्जी के कारण भी बच्चों की नाक बह सकती है। जिस वजह से बच्चे चिड़चिड़े हो जाते हैं । इसके लिए जरुरी है कि उनकी सेहत का खास ध्यान रखा जाए

आंखों के आसपास सूजन होना

बच्चे की आंख के पास सूजन के पीछे एनाफ्लेकसिस कारण हो सकता है। यह एलर्जी से होने वाला रिएक्शन के कारण होता है। इसमें बच्चों की आंखों में सूजन होने के साथ-साथ उनके होंठों में भी सूजन आ सकती है। ऐसे में आप बच्चे को तुरंत डॉक्टर के पास ले जाएं और जांच करवाएं।

पित्ती (Hives)

यह एक तरह का एलेर्जिक रिएक्शन है जो किसी तरह के गलत खानपान के कारण होती है। इसमें बच्चों के हाथ पर लाल धब्बे पड़ जाते हैं।यह बच्चों के किसी भी कोने हाथ, चेहरे, बाजू  और गर्दन पर हो सकती है। इसमें बच्चों को जलन, दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

उल्टी आना

बच्चे जब पर्याप्त मात्रा में खाना शुरु कर देते हैं। तो उन्हें खाने से एलर्जी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। खाने में मौजूद किसी भी चीज से बच्चों को एलर्जी हो सकती है। ज्यादा परेशानी होने पर आप बच्चे को डॉक्टर के पास दिखा सकते हैं।

जीभ, तालू और होंठों में सूजन

एलर्जी से बच्चों की जीभ, तालू और होंठों मे सूजन आ जाती है। हिस्टामिन नामक केमिकल के बढ़ने के कारण बच्चों के शरीर में एलर्जी हो जाती है। इससे बच्चों की जीभ में जलन भी हो सकती है। इनफ्लेमेशन के कारण होंठों में जलन हो सकती है।

खांसी

बच्चे को खांसी होने का एक कारण खाने के कारण एलर्जी भी हो सकता है। गलत खान-पान के कारण बच्चों को गले में खराश  और खांसी हो सकती है। खांसी होने पर उन्हें तुरंत डॉक्टर के पास ले जाएं ।


 

 

Content Writer

Anjali Rajput