बच्चे का कम्यूनिकेशन स्किल इस तरह होगा Perfect

punjabkesari.in Monday, Apr 09, 2018 - 12:19 PM (IST)

मां-बाप के मन में शुरू से ही यह ख्वाहिश होती है कि बड़े होकर उनका बच्चा कुछ न कुछ बने। इसके लिए पेरेंट्स बचपन से ही उनकी पढ़ाई की तरफ पूरी तरह से ध्यान देना शुरू कर देते हैं लेकिन आगे बढ़ने के लिए पढ़ाई के साथ-साथ अपनी बात कहने का तरीका भी आना जरूरी है। मल्टीनेशनल कंपनियां भी उन्हीं लोगों के आगे बढ़ने का मौका देती हैं जिनकी कम्यूनिकेशन स्किल अच्छी है। अपने बच्चे में इन गुणों को लाने के लिए आप अभी से उनको तैयार करना शुरू कर सकते हैं। 


बच्चे का रोल मॉडल बनें
बच्चे अपने बड़ो और खासकर मां-बाप को ज्यादा फॉलो करते हैं। उनसे बात करने के लिए हमेशा नम्र तरीका अपनाएं। नए-नए शब्दों का अपना भाषा में इस्तेमाल करें। इससे उसकी बॉडी लैग्वेज साकारात्मक होनी शुरू हो जाएगी। 


ज्यादा रोक-टोक न करें
बहुत से बच्चे बात करते समय अटक जाते हैं। कुछ मां-बाप उन्हें सुने बिना ही शब्दों का सही उच्चारण सिखाना शुरू कर देते हैं। जिससे उनका आत्मविश्वास खोने लगता है। बच्चों को बात पूरी करने के बाद प्यार से समझाएं। उनके साथ बात करते समय रोक-टोक न करें। 


पढ़ने की आदत डालें
बच्चे को किताब पढ़ने की आदत सिखाएं। इससे उसकी कम्यूनिकेशन स्किल बेहतर होगी। दिन में कम से कम आधा घंटा उसे किताब जरूर पढ़वाएं। 


सुनने की भी हो आदत
जहां अपनी बात को कहना बहुत जरूरी है वहीं दूसरों की बाते सुनने की आदत होना भी बहुत जरूरी है। इससे आगे चलकर हर बात का सार समझना शुरू हो जाएगा। 

 

Punjab Kesari