प्लेन में हुआ बच्चे का जन्म, मां को पता ही नहीं था वो प्रेग्नेंट है

punjabkesari.in Thursday, May 06, 2021 - 05:47 PM (IST)

कई बार हमारे आस-पास ऐसी अजीबोगरीब घटनाएं हो जाती जिन पर यकीन कर पाना मुशिकल हो जाता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। दरअसल,  फ्लाईट में एक महिला की डिलीवरी प्लेन में उड़ान के दौरान ही हो गई। इतना ही नहीं, इस महिला को ये पता ही नहीं था कि वो प्रेग्नेंट है। बतां दें कि यह फ्लाईट अमेरिका के उटाह से होनोलूलू की ओर जा रही थी।

 

सातवें महीनें में पैदा हुआ बच्चा-
 इस महिला का नाम लावीनिया मूंगा है। वो अपने परिवार के साथ सुबह फ्लाइट में बैठी थीं। जैसे ही फ्लाइट ने उड़ान भरी कि कुछ समय बाद लावीनिया को लेबर पैन होने लगी। जिसके बाद फ्लाइट अटेंडेंट्स ने लावीनिया की मदद की, और थोड़ी ही देर में उन्होंने एक प्रीमेच्योर बेटे को जन्म दिया। दरअसल, इस बच्चे का जन्म सातवें महीनें में हो गया। 


स्मार्टवॉच से चेक की बच्चें के दिल की धड़कन- 
फ्लाइट में पहले से ही मौजुद डॉ. डेल ग्लेन ने बताया कि आधे रास्ते में ही अनाउंसमेंट हुई। ये कॉल काफी अरजेंट था। डॉ. ग्लेन और लेनी बैमफिल्ड अमांदा बीडींग और मीमी हू इस समय वहां थे। उनके पास हालांकि कोई स्पेशल इक्विपमेंट नहीं थे। लेकिन उन्होंने जूते के फीते से ही बच्चे को मां की नाभि से अलग किया। और स्मार्टवॉच की मदद से उन्होंने बेबी के दिल की धड़कन चेक की। जिस दौरान उन्होंने पाया कि बच्चा बिल्कुल स्वस्थ हैं। 
 

Content Writer

Anu Malhotra