चिकन पॉक्स के दाग हटाने के लिए अपनाये ये उपाय

punjabkesari.in Thursday, Aug 10, 2017 - 12:24 PM (IST)

चिकन पॉक्स के दाग कैसे मिटाए : चिकनपॉक्स जिसे छोटी माता भी कहते हैं, वह किसी को भी हो सकती है। इसमें बुखार के साथ-साथ शरीर पर लाल रंग के दाने हो जाते हैं। यह बीमारी ठीक होने के बाद दाने सूख कर झड़ जाते हैं लेकिन इसके निशान रह जाते हैं। शरीर के किसी दूसरे हिस्से में तो निशान छिप जाते हैं लेकिन चेहरे पर दाग रह जाने की वजह से खूबसूरती खराब हो जाती है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय करके इन दाग-धब्बों से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानिए ऐसे ही कुछ आसान नुस्खों के बारे में

चिकन पॉक्स के दाग हटाने के उपाय (Chicken pPox spots Removal )

 

1. नींबू
चिकनपॉक्स के निशान हटाने के लिए नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए रोजाना नींबू को दागों पर रगड़ें और आधे घंटे बाद चेहरे को धो लें। इससे धीरे-धीरे निशान हल्के होकर साफ हो जाएंगे।

2. एलोवेरा
इसके लिए एलोवेरा जैल को रोजाना चेहरे के दाग-धब्बों पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। रोजाना इसका इस्तेमाल करने से निशान एक दम साफ हो जाते हैं।

3. लहसुन
लहसुन की कुछ कलियों को पीसकर इसका रस निकाल लें और इसे दिन में 2-3 बार निशानों पर लगाएं। इससे कुछ ही मिनटों में चेहरा साफ हो जाएगा।

4. शहद
इसके लिए शहद को चिकनपॉक्स के बाद होने वाले दागों पर लगाएं और कुछ देर बाद पानी से धो लें। रोजाना दिन में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करने से निशान हल्के होकर गायब हो जाएंगे।


5. टमाटर
चेहरे से दाग-धब्बों को साफ करने के लिए टमाटर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए टमाटर के प्लप को काले धब्बों पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें। रोजाना इसका इस्तेमाल करने से बहुत जल्दी दाग साफ हो जाएंगे।

 

 

Content Writer

Anjali Rajput