Sunday Special: मजे से खाएं टेस्टी-टेस्टी चिकन न्यूडल्स

punjabkesari.in Sunday, Dec 23, 2018 - 01:00 PM (IST)

अगर आप छुट्टी वाले दिन कुछ ना कुछ स्पेशल और अलग बनाने की सोच रही हैं तो आप चिकन फ्राई न्यूडल्स ट्राई कर सकती हैं। इसे बनाने में आपको बेहद कम समय लगेगा और यह सभी को खूब पसंद भी आएंगे। तो देर किस बात की आप भी चिकन न्यूडल्स के रेसिपी जानकर जल्दी इसे बनाएं।

 

सामग्री:

फ्रेश न्यूडल्स- 150 ग्राम
प्याज- 2 कटे हुए
लहसुन- 6 कली
सोया सॉस- 3 टेबलस्पून
व्हाइट विनेगर- 1 टेबलस्पून
नमक- 3/4 टीस्पून
चिकन- 100 ग्राम (साफ किया हुआ)
हरी मिर्च- 3 (कटी हुई)
टोमेटो केचअप- 3 टेबलस्पून
ग्रीन चिली सॉस- 1 टीस्पून
रिफाइंड ऑयल- 4 टेबलस्पून

फॉर मेन डिश:

हरे प्याज- 1/3 कप (कटे हुए)
शिमला मिर्च- 1 (कटी हुई)
सफेद स्प्रिंग अनियनस- 1/4 कप (कटे हुए)
रेड चिली सॉस- 2 टेबलस्पून

न्यूडल्स बनाने की विधि:

1. सबसे पहले एक पैन गर्म करके उसमें लहसुन और हरी मिर्च डालकर फ्राई कर लें। फिर इसमें प्याज डालकर 1-2 मिनट तक भूनें।

2. अब इसमें चिकन डालकर 2-3 मिनट तक पकने के लिए छोड़ और फिर इसमे नमक मिक्स करें।

3. हरे प्याज और शिमला मिर्च को इसमें डालकर आधे मिनट तक पकाएं।

4. फिर इसमें ग्रीन चिली सॉस, रेड चिली सॉस, टोमेटो केचअप, सफेद विनेगर और सोया सॉस मिक्स करें। अब सभी सब्जियों को अच्छी तरह मिक्स करके आधे घंटे तक पकने के लिए छोड़ दें।

5. इसके बाद इसमें सफेद कटे हुए प्याज मिक्स करके 3-4 मिनट तक पकाएं और फिर इसमें उबले हुए न्यूडल्स मिक्स करके धीमी आंच पर 4-5 मिनट तक पकाएं।

6. लीजिए आपके न्यूडल्स बनकर तैयार है। अब आप इसे कटे हुए हरे प्याज से गार्निश करके गर्मा-गर्म सर्व करें।

 

Content Writer

Anjali Rajput