बाजार से नहीं, घर पर बनाकर पीएं स्वादिष्ट व हैल्दी Chicken Manchow Soup

punjabkesari.in Wednesday, Dec 01, 2021 - 02:18 PM (IST)

अक्सर लोग बाजार से चिकन मंचो सूप लाकर पीते हैं लेकिन आज इसे घर पर भी आसानी से बना सकते हैं। चिकन सूप ना सिर्फ पीने में स्वादिष्ट होता है बल्कि यह सर्दियों में शरीर को गर्माहट भी देता है। प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर यह सूप सेहत के लिए भी फायदेमंद है। चलिए आपको बताते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी...

सामग्री (सर्विंग्स - 2 - 3):

पानी - 1.5 लीटर
चिकन - 300 ग्राम
अदरक - 20 ग्राम
लहसुन - 10 ग्राम
प्याज - 65 ग्राम
गाजर - 45 ग्राम
तेल - 45 मि.ली.
अदरक - 1 बड़ा चम्मच
लहसुन - 1 1/2 बड़ा चम्मच
हरी मिर्च - 2 छोटे चम्मच
पत्ता गोभी - 45 ग्राम
गाजर - 80 ग्राम
शिमला मिर्च - 100 ग्राम
चिकन स्टॉक
सोया सॉस - 2 बड़े चम्मच
काली मिर्च - 1 छोटा चम्मच
नमक - 1/2 छोटा चम्मच
रेड चिली सॉस - 1/2 छोटा चम्मच
सिरका - 1 छोटा चम्मच
एग वॉश - 1
मक्के का आटा - 25 ग्राम
पानी - 80 मि.ली.
हरी धनिया - 20 ग्राम

बनाने की रेसिपी

1. एक पैन में पानी, चिकन, अदरक, लहसुन, प्याज, गाजर डालकर उबाल लें। फिर चिकन  को पानी से निकालकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
2. दूसरे पैन में तेल गर्म करके अदरक, लहसुन, हरी मिर्च को सुनहरा भूरा होने तक भूनें।
3. अब इसमें पत्ता गोभी, गाजर, शिमला मिर्च डालकर 5 - 7 मिनट तक पकाएं।
4. फिर इसमें चिकन स्टॉक, सोया सॉस, काली मिर्च, नमक, रेड चिली सॉस, सिरका, कद्दूकस/कटा हुआ चिकन, एग वॉश डालकर अच्छी तरह मिलाकर पकाएं।
5. एक बाउल में मक्के का आटा व पानी डालकर मिला लें। अब इसमें मिश्रण डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
6. फिर इसमें हरा धनिया डालकर अच्छी तरह उबाल लें।
7. लीजिए आपका सूप बनाकर तैयार है। अब इसे सर्व करें।
 

Content Writer

Anjali Rajput