सुपारी चबाने से सेहत को हो सकते हैं ये 4 नुकसान

punjabkesari.in Monday, Sep 10, 2018 - 01:48 PM (IST)

भारत के लोग खान-पान के बहुत शौकीन हैं, लंच हो या फिर डिनर ज्यादातर लोग इसके बाद मीठा खाना पसंद करते हैं। शादी ब्याह जैसे मौको पर भी मीठे में कई तरह की डिशेज बनाई जाती हैं। इसके अलावा पान सुपारी को लोग बहुत पसंद करते हैं। सुपारी माउथफ्रैशनर के लिए खाई जाती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वाद के लिए खाई जाने वाली सुपारी के कई नुकसान भी हो सकते हैं। इससे दांतों का रंग खराब हो जाता है और इसके अलावा भी कई तरह की दिक्कते आनी शुरू हो जाती हैं। 

 

1. मसूड़ों को नुकसान
कुछ लोगों को रोजाना सुपारी चबाने की आदत होती है। इससे धीरे-धीरे मसूड़े प्रभावित होने शुरू हो जाते हैं। उससे माउथ अल्सर होने का खतरा होता है। 

 

2. घेघा कैंसर
सुपारी में मौजूद एल्कलॉइड और पोलयफेनोल सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक है। इससे घेघा कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। 

 

3. मुंह का कैंसर
पान में सुुपारी और कास्टिक का चूना मिलाया जाता है। जिससे मुंह का कैैंसर होने की स्भावना बहुत अधिक बढ़ जाती है। 

 

4. हाई ब्लड प्रेशर 
जो लोग लगातार सुपारी चबाने के आदी हैं उन्हें हाई ब्लड प्रेशर,  चिंता, एकाग्रता, संवेदनशीलता, नींद की कमी की परेशानी होने लगती है। 

Content Writer

Priya verma