नहीं रही बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान, 71 साल में ली अंतिम सांस

punjabkesari.in Friday, Jul 03, 2020 - 07:38 AM (IST)

बॉलीवुड के लिए एक और दुखद खबर सामने आई है। हिंदी सिनेमा की जानी मानी कोरियोग्राफर सरोज खान का शुक्रवार देर रात कार्डियक अरेस्ट के चलते मुंबई में निधन हो गया। खबरों की माने तो उन्हें सांस लेन में तकलीफ हो रही थी जिसके कारण उन्हें पहले भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 

कुछ दिन पहले ही हुआ था कोरोना टेस्ट 

वहीं आपको ये भी बता दें कि कुछ दिन पहले ही सरोज खान जब अस्पताल में भर्ती थी तब उनका कोरोना टेस्ट किया गया था जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। वहीं दूसरी तरफ सरोज खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के कईं कलाकारों को कोरियोग्राफ किया है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

Content Writer

Janvi Bithal