RealHero: ईद के मौके पर 2 लाख जरूरतमंदों को विकास खन्ना ने बांटा राशन

punjabkesari.in Monday, May 25, 2020 - 02:08 PM (IST)

पूरी दुनिया में ईद का जशन मनाया जा रहा है और लोग इस त्योहार को बहुत चाव से मना रहे हैं ऐसे में शेफ विकास खन्ना एक बार फिर हीरो बन गए है़ जी हां। विकास खन्ना ने करीब 2 लाख लोगों के लिए खाने का इंतजाम किया और उन लोगों की ईद को और खास बना दिया।

जरूरतमंदों को बांटा राशन

लॉकडाउन में बहुत से सितारे गरीबों और जरूरतमंदों की मदद कर रहें है और इनमें चेफ विकास खन्ना का नाम भी शमिल है। विकास ने 2 लाख लोगों के लिए खाने का इंतजाम किया और अपने इस कदम के लिए चेफ विकास खन्ना काफी सुर्खियां बटौर रहें हैं। 


ट्वीट कर दी इसकी जानकारी

विकास ने ट्वीट कर इस मदद की जानकारी दी उन्होंने बताया कि ये दुनिया का सबसे बड़ा ईद फेस्ट है जहां मुंबई में 2 लाख लोगों को खाना बांटा गया। खबरों की माने तो विकास ने इसके अलावा 75 शहरों में 4 मिलियन ड्राई राशन बांटे हैं। 

इस समय खुद हैं अमेरिका 

हालांकि विकास इस समय मीलों दूर अमेरिका में हैं लेकिन वे इतनी दूर रह कर भी मदद कर रहें हैं और उन्होंने ईद के इस स्पेशल मौके पर जरूरतमंदों के लिए राशन और जरूरी चीजें बांटकर इस दिन को उनके लिए बेहद खास बना दिया है।

इस राशन में 1 लाख किलो राशन, ड्राई फल, मसाले, किचन का सामान, चाय, मीठा, जूस आदि शामिल थे। इस मदद के लिए 200 वॉलंटियर भी शामिल हुए जिन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा।

Content Writer

Janvi Bithal