Sunday Special: मिनटों में बनाएं चीज फ्राइज

punjabkesari.in Sunday, Oct 04, 2020 - 05:09 PM (IST)

आज हम आपके लिए घर पर ही रेस्टोरेंट स्टाइल लजीज और क्रंची फ्रेंच फ्राइज़ बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं।  चेडर चीज़ और वाइट सॉस से बनी यह टेस्टी रेसिपी बड़ों से लेकर बच्चों का भी दिल जीत लेगी। चलिए आपको बताते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी।

सामग्री (2 सर्विंग्स)

फ्रेंच फ्राइज - 200 ग्राम 
चेडर चीज़ - 1/2 कप 
काली मिर्च पाउडर - 1 चुटकी
व्हाइट सॉस - 1/2 कप
नमक - आवश्यकतानुसार

बनाने की विधि:

1. सबसे पहले फ्राइज को कुकींग शीट पर रखें और ओवन में बेक करें।

2. एक पैन में व्हाइट सॉस डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें। इसके ऊपर चेडर चीज़ डालें और तब तक पकाएं जब तक यह मलाईदार न हो जाए।

3. अब फ्रेंच फ्राइज पर सॉस डालकर गर्म करें। इसके ऊपर काली मिर्च पाउडर और नमक छिड़कें।

4. लीजिए आपकी चीज फ्राइज बनकर तैयार है। इसे गर्म - गर्म परोसें।

घर पर कैसे बनाएं सफेद सॉस?

ठंडे दूध में 2-3 टीस्पून आटा मिलाकर गाढ़ा होने तक धीमी आंच पर उबालें। इसमें नमक और काली मिर्च मिक्स करें। इससे आप घर पर सफेद सॉस बना सकते हैं।

Content Writer

Anjali Rajput