Travel Time: सस्ते में घूमना चाहते हैं विदेश तो तुरंत कटवा लें इन देशों की टिकट

punjabkesari.in Wednesday, Jul 25, 2018 - 11:25 AM (IST)

घूमने-फिरने का शौक तो हर किसी को होता है लेकिन देश-विदेश में घूमने के शौकिन लोग अपनी जेब खर्च के हिसाब से ट्रिप प्लान करते हैं। कुछ लोग तो बजट कम होने के कारण अपना मन मारकर विदेशी कंट्री घूमने का ख्याल छोड़ ही देते हैं। ऐसे में आपको परेशान होने या अपना मन मारने की जरूरत नहीं। आज हम आपको दुनिया की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप कम बजट में सैर-सपाटा कर सकते हैं। इन सबसे सस्ते डेस्टिनेशन के जरिए कम बजट में आपका दुनिया घूमने के सपना पूरा हो जाएगा।
 

1. बोलीविया
बोलीविया में आप प्राकृतिक नजारों के साथ-साथ जंगल, नदी और दूसरी कई सस्ती ट्रैवल डेस्टीनेशन का मजा ले सकते हैं। इतना ही नहीं, बोलीविया में देखने के लिए कई हॉट स्प्रिंग्स भी है।

2. पैरागुए
कम बजट में घूमने के लिए पैरागुए भी किसी से कम नहीं है। यहां भारत के 1 रूपए की कीमत 0.014 पैरागुएन गुएरानी है। घूमने के लिए इस शहर में भी बहुत-सी खूबसूरत जगहें हैं।

3. अफ्रीका, जांजीबार
अफ्रीका के इस जांजीबार शहर में घूमने के लिए आपको अपने जेब खर्च पर ज्यादा जोर नहीं डालना पड़ेगा। यहां आपको कम बजट में मौज मस्ती करने के लिए बीच और रहने के कई लक्जरी रिसॉर्ट्स मिल जाएंगे।

4. जिम्बाब्वे
घूमने के साथ-साथ जिम्बौब्वे में रहना, खाना भी बेहद सस्ता है। यहां की प्राकृतिक सुदंरता आपका भी मन मोह लेगी।

5. कोस्टा रिका
यहां के बीच आपको कैरीबियन का पूरा लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा। इसके अलावा आप यहां पर एक से बढ़कर एक ड्रिंक्स का मजा भी ले सकते हैं।

6. पुर्तगाल, अल्बुफेरा
अगर आप कम बजट में प्राकृतिक नजारों का मजा लेना चाहते हैं तो यह आपके लिए अच्छा ऑप्शन है। यहां रहने के लिए सस्ते अपार्टमेंट्स के साथ-साथ खाना भी बहुत कम दामों में मिलता है।

7. थाईलैंड, फुकेट
भारतीय लोगों में टूरिजम के लिहाज से थाइलैंड सबसे प्रसिद्ध देश में से एक है, जहां जाने का सपना हर कोई देखता है। आपको बता दें, कि थाईलैंड के फुकेट शहर में आप कम बजट के साथ शानदार होटल, खूबसूरत बीच, रोमांचक प्लेस और खूबसूरत द्वीपों का मजा ले सकते हैं।

Content Writer

Anjali Rajput