अलग होने की खबरों के बीच Charu-Rajeev ने एक साथ मनाई होली, सामने आईं तस्वीरें

punjabkesari.in Saturday, Mar 19, 2022 - 06:11 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई-भाभी की शादीशुदा जिंदगी में खटास आने की खबरें लंबे समय से आ रही है। दोनों के अलग होने की खबरें लगातार सोशल मीडिया में आ रही थी। मगर इसी बीच कपल के फैंस के लिए एक खुशखबरी आई है। बता दें, कपल ने बेटी जियाना की पहली होली एक साथ मनाई है। साथ ही दोनों ने बेटी के साथ होली मनाते हुए खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है। इन फोटोज शेयर करके उन्होंने सबकी बोलती बंद कर दी हैं और इस बात को जताया है कि उनके रिश्ते में अब सब ठीक है।  

राजीव और चारु दोनों ने इंस्टा में शेयर की तस्वीरें

कपल ने अपनी बेटी की पहली होली पर एक साथ इंस्टा पर सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरें में वे खुशी से होली मनाते हुए नजर आ रहे हैं। राजीव सेन ने तस्वीरें शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा, जियाना की पहली होली अपने मॉमी डैडी के साथ।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rajeev Sen (@rajeevsen9)

चारु असोपा ने लिखा ये कैप्शन

होली की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा- 'आप सभी को होली की शुभकामनाएं।'

चारु ने मायके में बनाया था अपना जन्मदिन

कपल एक-दूसरे से अलग रह रहे थे। इसी बीच चारु ने अपना ब्रेथडे भी मायके में ही सेलिब्रेट किया था। मगर  कपल के एक साथ देखकर फैंस उनके रिश्ते में दरार पड़ने की बातें कर रहे थे। मगर कपल द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई इन तस्वीरों ने सबका मुंह बंद कर दिया है।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Charu Asopa Sen (@asopacharu)

तस्वीरें देख फैंस दें रहे दुआएं

चारु और राजीव की इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए फैंस उन्हें एक साथ रहने क दुआएं दे रहे हैं। इसपर उनके फैंस कमेंट में हार्ट इमोजी सेंड कर रहे हैं। एक यूजर ने तो दोनों को एक साथ रहने के लिए रिक्वेस्ट भी की है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Charu Asopa Sen (@asopacharu)

 

बेहद क्यूट है कपल की बेटी

वहीं तस्वीरों में राजीव और चारु की बेटी जियाना भी नजर आ रही है। बेटी जियाना काफी क्यूट है। तस्वीरों में दोनों ही बेटी को पैंप करते दिखाई दे रहे हैं। इन फोटोज में कपल का बेटी के लिए प्यार साफ दिखाई दे रहा है।

 

Content Writer

neetu