लड़कों को प्यार में पागल कर देती है 6 तारीख को जन्मी लड़कियां

punjabkesari.in Tuesday, Nov 19, 2019 - 05:25 PM (IST)

प्यार में हर कोई पागल हो जाता है। मगर कुछ ऐसी भी लड़कियां होती है जिनके प्यार में लड़के अपनी सुध-बुध खो बैठते है। 6 तारिक को जन्मी लड़कियां कुछ ऐसी ही होती है। अब आप सोच रहे होंगे कि यह कैसे संभव है तो बतादें कि अंक विद्या (Numerology) के हिसाब से हर तारिक को अलग-अलग प्रकार के लोग जन्म लेते है। उन्हें अलग-अलग वर्गों में भी बांटा गया है। इसी विद्या के हिसाब से आज हम आपको 6 तारिक को जन्मी लड़कियों के बारें बहुत सारे सीक्रेट्स बताएंगे।

व्यवहार -

हद से ज्यादा आकर्षक 
6 तारिक को जन्मी लड़कियां हद से ज्यादा आकर्षक होती है। अब आप यह सोच रहे होंगे कि इनकी खूबसूरती इन्हें आकर्षक बनाती है मगर ऐसा नहीं है। इनकी पर्सनालिटी ही इन्हें सबसे ज्यादा आकर्षक बनाती है। आप अगर इनसे एक बार बात करलेंगे तो जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे। 


मिलनसार
6 तारिक को जन्मी लड़कियां किसी से भी बात करने का हुनर रखती है। इनका आत्मविश्वास इन्हें सबसे बेझिझक बात करने की अनुमति देता है। 
 
2 राशियों का प्रभाव 
वृषभ और तुला राशि का प्रभाव इनमें दिखता है। 6 तारिक को जन्मी लड़कियां वृषभ की तरह गुस्सैल और नरम दोनों हो सकती है। या तुला की तरह सुलझी हुई और प्यारी भी हो सकती है। 

लोगों की बातों में आ जाना
इनकी सबसे बुरी आदत यही है कि ये किसी की भी बातों में आ जाती है। इन्हें उल्लू बनाना थोड़ा-सा आसान है। मगर समय रहते इन्हें इस बात का पता चल जाए तो ये किसी की भी क्लास लगा सकती है। 


 
कलाकार 
6 तारिक को जन्मी लड़कियां पैदायशी कला प्रेमी होती है। इन्हें क्रिएटिव फील्ड में अपना बोल-बाला अच्छे से बनाना आता है। 

फेमस होने का बुखार 
6 तारिक को जन्मी लड़कियां को मानों यश से प्यार हो। यह हर काम बीएस फेमस होने के लिए करती है। चाहे कोई जॉब हो या पढाई हमेशा अव्वल नंबर पर रहना इनका लक्ष्य होता है। 

हर पल को जीने की आदत
हर पल को महसूस करना इनका लाइफ में सबसे बड़ा रूल होता है। 6 तारिक को जन्मी लड़कियां इसी चक्कर में भूतकाल में की गलतियों  हिसाब नहीं रखती है। 

लव लाइफ - 
6 तारिक को जन्मी लड़कियों की लव लाइफ थोड़ी-सी अटपटी होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इनका आकर्षक नेचर बहुत-से गलत लोगो को भी इनके पास ले आता है। मगर इनका सही को जल्द पहचानने वाली आदत उस इंसान से इन्हें दूर भी कर देती है। अगर आपको अपने लिए पार्टनर ढूंढना है तो शान्ति से किसी को चूज करें। जो आपको पहली नजर में अच्छा लगे उसी से आगे बात बढ़ाए। उनकी राय जानें और अपनी राय भी आत्मविश्वाश से रखें जैसा कि आप रखती आई है। वैसे भी एक बार कोई आपके प्यार में पड़ जाए तो वो जिंदगी भर के लिए आपका ही हो जाएगा। 


करियर-
6 तारिक को जन्मी लड़कियों को अपना करियर कला छेत्र में ही बनाना चाहिए। मीडिया, पेंटिंग या बिज़नेस जहां ये अपना टैलेंट एक रानी की तरह शो कर सके।मेडिकल क्षेत्र में भी आपका करियर बन सकता है अगर आप पूरी मेहनत और लग्न से यह चाहते हो ।


 

Content Writer

shipra rana