बदलता होंठो का रंग होता है इन 4 बीमारियों का संकेत, दिखने पर हो जाएं Alert

punjabkesari.in Thursday, Sep 07, 2023 - 10:34 AM (IST)

बचपन में तो वैसे सब के होंठो का रंग गुलाबी होता है लेकिन बीतते हुए समय के साथ होंठों के रंग में बदलाव होने लगता है। होंठो के रंग में बदलाव होना वैसे तो सामान्य होता है या परंतु कई बार यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। ऐसे में यदि आपके होंठों के रंग में कोई बदलाव हो रहा है तो इसे नजरअंदाज न करें। चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि बदलते होंठों का रंग किस-किस बीमारी की ओर इशारा करता है...

एनीमिया 

यदि आपके होंठो का रंग पीला या फिर सफेद हो रहा है तो ऐसे लक्षण को इग्नोर न करें। यह शरीर में खून की कमी या फिर एनीमिया का संकेत हो सकता है जो लोग एनीमिया से पीड़ित होते हैं उनके होंठो का रंग पीला होने लगता है। खून की कमी होने पर ऐसा होता है। इसके अलावा रक्त में बिलीरुबिन का स्तर बढ़ने के कारण भी होंठो का रंग पीला दिखता है। 

फेफड़ों संबंधी बीमारियां

होंठो का रंग जामुनी होना फेफड़ों के संबंधी बीमारी का संकेत हो सकता है। ऐसे में यदि आपके होंठो का रंग बदलता है तो इसे नजरअंदाज न करें। 

लिवर संबंधी बीमारी 

होंठो का रंग लाल होना लिवर की बीमारी का संकेत हो सकता है। लाल होंठ लिवर से जुड़ी बीमारियां का संकेत देते हैं जब भी लिवर से जुड़ी समस्याएं होती है तो होंठो का रंग बदलकर लाल होने लगता है। बीमारी के अलावा होंठो का रंग बदलना किसी तरह की एलर्जी का संकेत भी हो सकता है।

पाचन संबंधी समस्याएं 

पाचन से जुड़ी समस्याएं होने पर भी होंठो का रंग पीला होने लगता है जब व्यक्ति को पेट या फिर पाचन से संबंधित रोग होते हैं तो होंठो का रंग बदलने लगता है। 

इसके अलावा यदि आप काफी स्मोकिंग करते हैं तो आपके होंठ काले दिखने ल गते हैं। ऐसी स्थिति में शरीर में कई तरह की समस्याएं शुरु होने का खतरा रहता है। इसलिए कोशिश करें कि ज्यादा स्मोकिंग न करें।

Content Writer

palak