अगर सिरहाने रखते हैं ये चीजें, तो तुरंत छोड़ दें…वरना बन सकती हैं आपकी जिंदगी मुश्किल

punjabkesari.in Wednesday, Jul 09, 2025 - 12:28 PM (IST)

नारी डेस्क: हमारे जीवन में नींद बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यदि किसी इंसान की नींद पूरी नहीं होती तो उसका पूरा दिन प्रभावित होता है। नींद का हमारे स्वास्थ्य और मनोदशा पर गहरा असर होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार भी सोने के समय कुछ नियम होते हैं जिन्हें पालन करने से हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। वहीं, कुछ वास्तु दोष भी होते हैं जिन्हें अगर हम नजरअंदाज करते हैं तो वे हमारे जीवन में नकारात्मकता ला सकते हैं। कई लोग अपनी आदत के मुताबिक बिस्तर के आस-पास कई सारी चीजें जमा कर लेते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार यह आदत वास्तु दोष का कारण बन सकती है। ऐसे कई आइटम्स होते हैं जिन्हें हमें अपने सिरहाने या पलंग के आसपास नहीं रखना चाहिए।

जूते-चप्पल: सबसे पहली और जरूरी बात यह है कि अपने जूते-चप्पल, गंदे मोजे आदि कभी भी बिस्तर के पास न रखें। यह नेगेटिव एनर्जी को जन्म देता है और आपके मन और शरीर पर बुरा प्रभाव डालता है।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण: मोबाइल, लैपटॉप, या अन्य कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अपने सिरहाने रखने से बचना चाहिए। न सिर्फ वास्तु बल्कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी यह हानिकारक माना जाता है। इससे आपकी नींद खराब हो सकती है और मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है।

PunjabKesari

दवाइयां: अपने बिस्तर के पास या सिरहाने दवाइयां रखना भी अशुभ माना गया है। वास्तु के अनुसार यह नकारात्मकता को बढ़ाता है और आपकी सेहत में गिरावट ला सकता है। इसलिए दवाइयां सुरक्षित और सही जगह पर रखें।

ये भी पढ़े: शादी में हो रही है देरी? सावन के सोमवार को जरूर करें ये अचूक उपाय

आईना: आपके बिस्तर के सिरहाने या आसपास आईना रखना वर्जित है। वास्तु मानता है कि इससे आपका औरा प्रभावित होता है और नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। इसके अलावा, यह भी माना जाता है कि बिस्तर का प्रतिबिंब शयन कक्ष के किसी भी आईने में नहीं दिखना चाहिए।

PunjabKesari

सोने, चांदी या धातु की वस्तुएं: सोने, चांदी या किसी भी धातु के आभूषण या वस्तुएं भी बिस्तर के आस-पास नहीं रखनी चाहिए। वास्तु के अनुसार ये ग्रहों पर असर डालती हैं और नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकती हैं।

पैसे या पर्स: पैसे या पर्स को बिस्तर के पास या ऊपर रखना शुभ नहीं माना जाता। इसे लक्ष्मी जी का अपमान समझा जाता है और इससे आर्थिक समस्याएं आ सकती हैं।

गंदे और पुराने कपड़े: बिस्तर के आसपास गंदे या पुराने कपड़ों का ढेर रखना भी वास्तु दोष होता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और आपके जीवन में परेशानियों और उलझनों को बढ़ाता है।

पानी: रात में पानी को सिरहाने रखना उचित नहीं माना जाता। पानी चंद्रमा का कारक होता है और इससे आपके चंद्र ग्रह पर बुरा असर पड़ सकता है। साथ ही, ऐसा करने से बुरी शक्तियों का प्रवेश भी हो सकता है।

नींद हमारे जीवन की एक अनमोल जरूरत है और वास्तु शास्त्र इसके लिए कई महत्वपूर्ण नियम बताता है। बिस्तर के आस-पास सही वस्तुएं रखने से जीवन में सकारात्मकता बढ़ती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है। इसलिए इन सरल नियमों का पालन करना हमारे स्वास्थ्य और सुख-शांति के लिए बहुत जरूरी है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

PRARTHNA SHARMA

Related News

static