साल का आखिरी चंद्रग्रहण, जानिए किस राशि पर डालेगा कैसा प्रभाव?

punjabkesari.in Monday, Nov 30, 2020 - 02:50 PM (IST)

साल 2020 का आखिरी चंद्रग्रहण आज लग चुका है। भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण दोपहर 1.04 मिनट पर शुरू होकर 5.22 मिनट पर खत्म होगा। बता दें कि यह चंद्रग्रहण ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर एशिया और अमेरिका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। आखिरी ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा लेकिन इसका प्रभाव जरूर पड़ेगा। खासकर, वृषभ राशि और रोहिणी नक्षत्र पर इसका गहरा प्रभाव पड़ सकता है इसलिए इन्हें सावधान रहने की जरूरत है।

मेष राशि

यह चंद्रग्रहण मेष राशि के लिए शुभफलदाई हो सकता है। हालांकि मानसिक स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा दिक्कत हो सकती है और अचानक तबीयत खराब होने की आशंका है।

वृष राशि

वृष राशि पर इस ग्रहण का सबसे ज्यादा असर पड़ेगा इसलिए आपको ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और मानसिक तनाव से दूर रहने की कोशिश करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोग किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। हालांकि आपके घर में प्रसन्नता का माहौल बना रहेगा और रिश्तों में भी मधुरता आएगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए ग्रहण पर धन हानि के योग बन सकते हैं। ऐसे में अपनी मां को चांदी गिफ्ट करें।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों की बिगड़ी सेहत में सुधार हो सकता है लेकिन मन में उथल-पुथल मच सकती है। इसके लिए भगवान का ध्यान करें।

कन्या राशि

साल का अंतिम चंद्रग्रहण कन्या राशि के लिए मिला-जुला हो सकता है। धन लाभ होने के साथ रिश्ते बिगाड़ सकते हैं। ऐसे में सावधान रहें।

तुला राशि

आपको इस ग्रहण से शुभ फल प्राप्त हो सकता है।  आप हर सोमवार या शुक्रवार किसी गरीब या ब्राह्मण को सफेद कपड़ा दान करें।

वृश्चिक राशि

ज्योतिष एक्सपर्ट के मुताबिक,  वृश्चिक राशि के लोग आज झूठ बोलने से बचें। इससे आप मुसीबत में फंस सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि के लिए आज का दिन आर्थिक लिहाज से दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा इसलिए धनराशि का इस्तेमाल थोड़ा ध्यान से करें। किसी भी काम में जल्दबाजी आप पर भारी पड़ सकती है। गर्भवती महिलाएं सेहत को लेकर सावधान रहें।

मकर राशि

मकर राशि के लिए आखिर ग्रहण पर धन के योग बन सकते हैं। कोई वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा समय है।

कुंभ राशि

आखिर चंद्रग्रहण आपके लिए शुभ रहेगा लेकिन स्वभाव में सौम्यता और फ्लैक्सिबिलिटी रखें। घर की स्त्री को चांदी या सफेद वस्त्र भेंट करें। पारिवारिक मामलों में सभी की राय लेना फायदेमंद होगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण अच्छा लेकिन सेहत को लेकर थोड़े ढीले पड़ सकते हैं। आपकी राशि में धन लाभ के योग बन रहे हैं।

ग्रहण के प्रभाव से बचने के लिए भोजन में तुलसी पत्ता रखें और इस दौरान "ओम् सोमेश्वराय नमः" मंत्र का जाप करें। ग्रहण खत्म होने के बाद गाय को रोटी खिलाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

Content Writer

Anjali Rajput