Chaitra Navratri में वास्तु दोष होंगे दूर, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा जब पूजा में इन बातों का रखेंगे ध्यान

punjabkesari.in Friday, Apr 05, 2024 - 05:26 PM (IST)

बहुत जल्द चैत्र नवरात्रे शुरु होने वाले हैं। इन दिनों में मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा की जाती है। उन्हें प्रसन्न करने के लिए व्रत रखा जाता है और तरह- तरह के उपाय भी किए जाते हैं। मान्यता है कि इससे जीवन की सारी बाधाएं दूर हो जाती है। वास्तु दोष उपायों के लिए भी नवरात्रि का समय उत्तम है। मान्यता है कि नवरात्रि में सच्चे मन से मां की आराधना करने से घर से नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं। कहते हैं कि अगर नवरात्रि के 9 दिनों में पूरे सच्चे मन से माता की पूजा अर्चना की जाए तो सारे वास्तु दोष खत्म हो जाते हैं। घर- परिवार में खुशहाली के लिए नवरात्रि के 9 दिनों तक पूरे विधि- विधान से मां की पूजा करें और ये उपाय करें।

कुमकुम से बनाएं माता के चरण

नवरात्रि के दौरान अपने घर के मुख्य दरवाजे पर कुमकुम से माता के चरण बनाना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि माता के ये चरण घर के अंदर की तरफ आते हुए हों। ऐसा करने से माता की कृपा मिलती है। माता के ये चरण अष्टमी और नवमी के दिन घर के दरवाजे पर जरूर बनाने चाहिए। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है और धन- वैभव बढ़ता है।

कन्याओं को दें दक्षिणा

नवरात्रि के नौवें दिन कन्याओं को खाना खिलाने और दक्षिणा देने से देवी मां प्रसन्न होती है। माना जाता है कि इससे घर का वास्तु दोष दूर होता है और घर में खुशियां आती हैं।

इस दिशा में जलाएं अखंड ज्योत

अखंड ज्योत दक्षिण-पूर्व दिशा की तरफ ही रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार इससे घर के सदस्यों की सेहत उत्तम रहती है और वो हर क्षेत्र में विजय हासिल करते हैं। 

दीपक जलाते हुए रखें इस बात का ध्यान

दुर्गा माता के लिए घी या तिल के तेल का दीपक जलाते समय विशेष सावधानी रखें। घी का दीपक देवी के दाहिने हाथ और तिल के तेल का दीपक देवी के बाएं हाथ की तरफ होना चाहिए। ऐसा करने से घर में बरकत होती है।

Content Editor

Charanjeet Kaur