Chaitra Navratri: मां दुर्गा को करना है प्रसन्न तो नवरात्रि के 9 दिन पहने अलग-अलग रंग के कपड़े

punjabkesari.in Thursday, Mar 31, 2022 - 01:58 PM (IST)

नवरात्रि का पावन पर्व शुरू होने वाला है। यह भारतीय त्योहार नौ पवित्र रातों के लिए मनाया जाता है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है और भक्त उपवास भी रखते हैं। वहीं, नवरात्रि के प्रत्येक दिन एक शुभ रंग भी होता है, जो देवी के सभी अवतारों को समर्पित होता है। ऐसे में आप मां से संबंधित रंग के कपड़े पहनकर ना सिर्फ पर्व को खास बना सकते हैं बल्कि देवी को भी प्रसन्न कर सकते हैं।

Day 1: पीला

यह दिन शैलपुत्री को समर्पित है, जो प्रकृति का प्रतीक है। इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। यह रंग खुशी का प्रतीक है।

Day 2: हरा

नवरात्रि का दूसरा दिन मां दुर्गा के आध्यात्मिक ज्ञान स्वरूप ब्रह्मचारिणी को समर्पित है। इस दिन हरे रंग का वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है।।

Day 3: ग्रे

तीसरे दिन आपको ग्रे कलर पहनना चाहिए। यह दिन देवी चंद्रघंटा को समर्पित है, जो अपने माथे पर अर्धचंद्र रखती हैं।

Day 4: नारंगी

चौथा दिन देवी खुशमांडा को समर्पित है। चमक, खुशी और ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करने के लिए इस दिन नारंगी रंग पहनना चाहिए।

Day 5: सफेद

यह दिन देवी स्कंदमाता को समर्पित है। यह दिन पवित्रता का प्रतिनिधित्व करता है और इस दौरान व्यक्ति को सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

Day 6: लाल

यह दिन देवी कात्यायनी को समर्पित है और इस दिन का रंग लाल है। यह रंग शत्रुओं के प्रति देवी के क्रोध का प्रतिनिधित्व करता है।

Day7: गहरा नीला

नवरात्रि के सांतवे दिन देवी कालरात्रि की अराधना की जाती है। देवी की अपार शक्ति को गहरे नीले रंग से दर्शाया गया है इसलिए इस दिन इसी रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।

Day 8: गुलाबी

आठवां दिन देवी महागौरी को समर्पित है। इस दिन आपको गुलाबी रंग पहनना चाहिए, जो आशा, आत्मशोधन का प्रतिनिधित्व करता है।

Day 9: बैंगनी

नवरात्रि का अंतिम दिन देवी सिद्धिदात्री को समर्पित है। देवी ज्ञान का आशीर्वाद देती हैं औरहर  किसी की अपेक्षा को पूरा करती हैं। इस दिन का रंग बैंगनी है, जो आकांक्षा और शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है।

Content Writer

Anjali Rajput