घर को मॉडर्न लुक देने के लिए ऐसे करें Chair Selection

punjabkesari.in Wednesday, Jul 05, 2017 - 04:02 PM (IST)

पंजाब केसरी (इंटीरियर डैकोरेशन)- चेयर घर के इंटीरियर का खास हिस्सा है। यह सिर्फ थकावट उतारने के लिए ही नहीं होती बल्कि घर की खूबसूरती में भी चार चांद लगा देती है। आजकल बाजार में बहुत तरह के डीजाइन की चेयर आसानी से मिल जाती हैं, जिनको आप अपनी पसंद के हिसाब से ड्राइंग रूम,बैडरूम,लॉबी या फिर ओपन एरिया में रख सकते हैं। चेयर की लेटेस्ट क्लैक्शन से आपका घर मॉडर्न लुक में दिखाई देने लगेगा। चेयर्स की सिलेक्शन करते समय कुछ खास बातों का ख्याल रखकर आप स्मार्ट तरीके से अपने आशियाने की सजावट कर सकते हैं।


चेयर सिलेक्शन के स्मार्ट टिक्स 

1. चेयर का कलर
आजकल ब्राउन और ब्लैक कलर चेयर की बजाय टैंगी,पिंक कलर,व्हाइट और प्रिंट के अलावा कलरफुल चेयर का फैशन खूब चल रहा है। 

2. डिफरैंट शेप 
चेयर तो आप कॉर्नर पीस की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे रूम को कोना अटरैक्टिव दिखाई देगा।

3. रॉयल लुक
रूम को रॉयल लुक देना चाहते हैं तो इसके लिए एंटीक चेयर परफैक्ट हैं। ब़ड़े आकार की सिंगल चेयर पर की हुई नक्काशी बहुत खूबसूरत दिखाई देती है। 

4. ओपन बैक चेयर
इस तरह की चेयर आपको मॉडर्न फील देती है। 
 

Punjab Kesari