Republic Day: स्टार्स ने हाथों में तिरंगा थाम देशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई

punjabkesari.in Tuesday, Jan 26, 2021 - 11:13 AM (IST)

भारतीयों के लिए 26 जनवरी का दिन बहुत ही खास होता है क्योंकि आजाद के बाद इसी दिन भारत सरकार अधिनियम (1935) के स्थान पर देश का संविधान लागू हुआ था। इसलिए देश के कोने-कोने में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं तिरंगे के रंग में रंगे बाॅलीवुड सेलेब्स ने गणतंत्र दिवस की देशवासियों को बधाई दी है। 

बी-टाउन की हस्तियों ने ट्विटर के जरिए ट्वीट कर फैंस को गणतंत्र दिवस की बधाई देने के साथ-साथ देश में शांति और एकजुटता बनाने के लिए संकल्प लेेने की भी अपील की है। 

रकुलप्रीत सिंह

रकुल ने ट्वीट कर लिखा, 'सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। मैं आशा करती हूं और प्रार्थना करती हूं कि हम अपने कर्तव्यों के अधिकारों को सही अर्थों में समझें और अपने देश को एक बेहतर स्थान बनाने के लिए उनका प्रयोग करें। जय हिंद।' 

 

कंगना रनौत

बाॅलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इस खास दिन पर एक वीडियो शेयर की है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'इस गणतंत्र दिवस पर अपने संविधान को जानें और आपको कैसे आज़ादी मिली, बहुत सारे लोगों ने बहुत पीआर किए और क्रेडिट लिया, हमारे इतिहास को भी बदल दिया लेकिन योग्य लोगों ने बस अपनी जान दी वे स्पष्ट रूप से कोई पीआर नहीं कर सके।'

 

तापसी पन्नू 

तापसी पन्नू लिखती हैं, '72वें गणतंत्र दिवस पर हम सभी कामना और आशा करते हैं कि हम अपने संविधान को उतना ही पढ़े और समझें जितना हम इसे मनाते हैं। हम वास्तव में जो हैं उससे ज्यादा देशभक्त होने में हमारी मदद करेंगे। जय हिन्द।'

 

सोनू सूद

एक्टर सोनू सूद ने ट्वीट कर लिखा, 'जीवन को बदलने की प्रतिज्ञा। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।'

 

अमिताभ बच्चन

अमिताभ ने ट्विटर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कर लिखा, '26 जनवरी...गणतंत्र दिवस सुख शांति समृद्धि और .. सुरक्षित रहें।'

 

जाॅन अब्राहम

जाॅन अब्राहम ने लिखा, 'तन मन दन से बढ़कर जण गण मण। सत्यमेव जयते 2 की टीम सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देती है।' 

Content Writer

Bhawna sharma