ये स्टार्स रोज खाते है अंडा

punjabkesari.in Sunday, Apr 16, 2017 - 10:21 AM (IST)

पंजाब केसरी (सेहत): सैलेब्स की फिटनेस और उनकी खूबसूरती का राज हर कोई जानना चाहता है और उनकी तरह फिट दिखना भी पसंद करता है। इसलिए शायद ज्यादातर लोग उनके लाइफस्टाइल, रूटीन डाइट, उनके पहरावे के बारे में जानने को उत्सुक रहते है। अगर आप भी अपने फेवरेट एक्ट्रेस की फिटनेस का राज पता करना चाहते है, तो शायद वो अंडा है। बहुत से सैलेब्स अपने नाश्ते में अंडे की जरूर शामिल करते है क्योंकि इसमें कई न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जिससे मसल्स मजबूत और स्किन पर गजब का ग्लो रहता है। आइए जानते है कि कौन-कौन से सैलेब्स अपने नाश्ते में अंडा खाते है। 


- दीपिका पादुकोण 

दीपिका रोज नाश्ते में 2 से 4 अंडों का सफेद भाग ऑमलेट सॉस के साथ खाती है क्योंकि इसका सेवन करने से स्किन हाइड्रेट रहती है और चेहरे पर चमक बढ़ती है।  

- रीतिक रोशन 

रीतिक रोशन अंडे का सफेद भाग ब्राउन ब्रैड के साथ खाते है क्योंकि अंडे में विटामिन डी होता है, जिसका सेवन करने से बोन्स हैल्दी रहते है।

- सलमान खान 

बॉलीवुड के सुपर बॉडी वाले स्टार सलमान खान कि फिटनेस का राज शायद अंडा ही है क्योंकि वह रोज बिना योक के अंडे, प्रोटीन शेक और बादाम खाते है। अंडे में फास्फोरस होता है, जिससे हड्डियां मजबूत रहती है। 

- रणबीर कपूर 

रणबीर कपूर अपने नाश्ते में अंडे का सफेद भाग, प्रोटीन शेक और बादाम खाते है। उनका मानना है कि इनमें बायोटिन होता है, जिसे बाल और स्किन दोनों हैल्दी रहते है। 
 

Punjab Kesari