लाल बिंदी लगाकर सेलेब्स ने किया ट्रांसजेंडर का समर्थन, बोले- अब आपकी बारी है

punjabkesari.in Sunday, Nov 08, 2020 - 11:07 AM (IST)

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी' ट्रेलर सामने आने के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है। एक तरफ जहां कुछ फैंस ने इसे पसंद किया तो वहीं इस फिल्म की कईं लोगों ने कड़े शब्दों में निंदा भी की। इस फिल्म में अक्षय कुमार एक ट्रांसजेंडर की भूमिका में नजर आएंगे। अक्षय जोरो-शोरों से फिल्म की प्रमोशन में लगे हुए हैं। इसके साथ ही वह ट्रांसजेंडर को समाज में सम्मान औप प्यार देने की लोगों से अपील कर रहे हैं। 

हाल ही में अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें वह अपने माथे पर लाल बिंदी लगाए दिख रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मैंने तो लगा ली है प्यार और सम्मानता की लाल बिंदी। अब तीसरे लिंग के लिए प्यार और स्वीकारता के प्रतीक के रूप में मेरे साथ 'अब हमारी बारी है' में जुड़ने की आपकी बारी है!' जिसके बाद अक्षय की इस मुहिम में कई सेलेब्स जुड़ गए हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Maine toh laga li hai pyaar aur samanta ki Laal Bindi. Now it's your turn to join me using 'Ab Hamari Baari Hai' filter on Instagram as a symbol of love and acceptance for the third gender! Filter link in bio.

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on Nov 7, 2020 at 2:52am PST

 

टीवी एक्टर ऋत्विक धनजानी ने भी लाल बिंदी लगाकर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेर की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'अक्की सर चला गए एक बार पिर से अपना जादू। बदलाव तभी आएगा जब मिलकर देंगे साथ उन सभी लोगों का जिन्होंने आज तक सिर्फ दुआ ही दी है। यह समय है कि हम एक साथ आएं और इस लाल बिंदी को लगाकर तीसरे लिंग का समर्थन करके समान प्रेम और सम्मान के शब्द का प्रसार करें।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

AKKI sir, chala gaye ek baar phir se apna jaadu. Every word in this video matters 🙌🏼 Badlav tabhi aayega jab milkar denge saath unn sabhi logo ka jinhone aaj tak sirf dua di hai. It’s time we come together and spread the word of equal love and respect by wearing this Laal Bindi and supporting our third gender. #AbHamariBaariHai @akshaykumar

A post shared by rithvik D (@rithvik_d) on Nov 7, 2020 at 7:09am PST

 

बिग बाॅस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला ने भी लाल बिंदी लगाकर अपनी तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही सिद्धार्थ ने कैप्शन में लिखा, 'वास्तव में अक्की सर ने जो पहल शुरू की है, उसकी प्रशंसा करता हूं। हमें एक कदम आगे बढ़ना और थर्ड जैंडर के प्रति प्यार, स्वीकृति और समर्थन दिखाना है। चलो लाल बिंदी लगाते हैं और एक साथ आते हैं। क्योंकि अब हमारी बारी है उनका साथ देने की जिन्होंने आज तक हमारी खुशी में साथ दिया।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Really admire the initiative that Akki sir has started. We got to take a step beyond and show love, acceptance and support towards the third gender. Let’s wear the Laal Bindi and come together kyunki #AbHamariBaariHai unka saath dene ki jinhone aaj tak hamari khushi mein saath diya. ❤️

A post shared by Sidharth Shukla (@realsidharthshukla) on Nov 7, 2020 at 7:39am PST

सिर्फ हिंदी इंडस्ट्री से ही नहीं बल्कि पंजाबी इंडस्ट्री ने भी इस मुहिम में अक्षय कुमार का साथ दिया है। पंजाबी गायक और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल ने भी माथे पर लाल बिंदी लगाकर सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मैं आपसे सहमत हूं। यह उच्च समय है थर्ड जैंडर के प्रति प्यार, स्वीकृति और समर्थन दिखाने के लिए। बहुत कम लोग इस बारे में बात करते है, पर अक्षय कुमार और कियारा ने अब हमारी बारी है से बिल्कुल स्पीचलेस छोड़ दिया है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Take a bow Akshay paaji! I completely agree with you. It's high time we show love, acceptance and support towards the third gender. Bohot kam log is baare mein baat karte hai, par AK, Kiara ne #AbHamariBaarHai se bilkul speechless chhod diya hai. 👏🏼👏🏼 Laal bindi pehenkar, let's come together because #AbHamariBaariHai ki hum unhe equal darja dilaye jinhone aaj tak hamari khushi mein saath diya hai🔴. @akshaykumar #akshaykumar

A post shared by Gippy Grewal (@gippygrewal) on Nov 7, 2020 at 6:50am PST


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static