सज-धज कर गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे सेलेब्स, देसी अवतार ने जीत लिया दिल

punjabkesari.in Thursday, Sep 01, 2022 - 11:14 AM (IST)

इन दिनों देश भर में एक अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। आम जनता से लेकर  सेलेब्स गणेश उत्सव के रंग में रंगे दिखाई दे रहे हैं।  सेलेब्स अपने- अपने अंदाज में इस पावन पर्व को सेलिब्रेट कर रहे हैं। सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने भी गणपति का घर में स्वागत किया है। ऐसे में फिल्मी सितारे बप्पा का आशीर्वाद लेने उनके घर पहुंचे।


सलमान खान भी अपनी बहन के घर  गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सभी मेहमानों के साथ आरती करते नजर आ रहे हैं। इस खास मौके पर भाईजान व्हाइट शर्ट और ब्लू डेनिम जींस पहनी। 


गणपति सेलिब्रेशन में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ भी शामिल हुए। दोनों ट्रेडिशनल आउटफिट  में काफी स्टनिंग लग रहे थे। कहा जाता है कि कैटरीना अर्पिता के काफी क्लोज हैं और ये रिश्ता आज भी बरकरार है। 

रितेश देशमुख भी जेनेलिया डिसूज़ा और अपने दोनों बच्चाें के साथ गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे। व्हाइट ट्रेडिशनल आउटफिट में सभी  बेहद खूबसूरत लग रहे थे।


वहीं दूसरी तरफ शिल्पा शेट्टी के घर बप्पा के दर्शन करने रवीना टंडन अपनी बेटी के साथ पहुंची। दोनों मा- बेटी का लुक काफी शानदार लग रहा था।


दिव्या खोसला कुमार भी  गणेश चतुर्थी के मौके पर सजी- धजी दिखाई दी। हर बार की तरह इस बार भी उनकी खूबसूरती देखने लायक थी। 


श्रद्धा कपूर भी देसी अवतार में बेहद खूबसूरत लगी। व्हाइट सूट के साथ माथे पर लगी बिंदी उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा रही थी। 


 टीवी की पॉपुलर जोड़ी दिशा परमार और राहुल वैद्य ने भी घर पर गणपति बप्पा का आगमन किया। इस दौरान जहां अभिनेत्री खूबसूरत ब्लू साड़ी में दिखाई दी तो वहीं राहुल  कुर्ता-पायजामा में काफी जच रहे थे। 


कुणाल खेमू और सोहा अली खान भी अपनी बेटी इनाया नौमी खेमू के साथ  गणपति के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान इनाया मंदिर में प्रार्थना करते हुए, अपने माता-पिता के माथे पर तिलक लगाते हुए नजर आई। 

 

Content Writer

vasudha