गुनीत मोंगा की कॉकटेल पार्टी में लगी सितारों की महफिल, एक से बढ़कर एक डिजाइनर ड्रेस में दिखीं दीवाज

punjabkesari.in Monday, Dec 12, 2022 - 07:31 PM (IST)

फिल्ममेकर गुनीत मोंगा शादी के बंधन में बंध गई हैं। बीती रात गुनीत ने कॉकटेल पार्टी रखी। जहां फिल्मी सितारों की महफिल सजी। सेलेब्स एक से बढ़कर एक डिजाइनर ड्रेस में पहुंचे। कुछ सितारे इंडो वेस्ट्रन लुक में दिखे तो वहीं कुछ ट्रेडिशनल लुक में लाइमलाइट बटोर ले गए। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

सबसे पहले बात करते हैं विद्या बालन की...विद्या बालन पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ कॉकटेल पार्टी में पहुंची थी। इस खास मौके पर विद्या बालन ने रेड कलर की फ्लोरल साड़ी पहनी थी।

 

मौनी राॅय ट्रांसपेरेंट ऑफ व्हाइट साड़ी में नजर आई, जिसके साथ मैचिंग बैग कैरी किया था।

 

एकता कपूर ब्लैक आउटफिट में नजर आई, लुक देख यूजर्स ने कहा- नाइट सूट में ही आ गई।

 

सिंगर सोना मोहापात्रा का अलग ही लुक देखने को मिला, कपड़ों से ज्यादा उनका मेकअप हाईलाइट हुआ, ब्लैक एंड सिल्वर ड्रेस के साथ गले में बड़ा सा नेकलेस, हाथों में बड़े-बड़े कंगन और जूतों के साथ सोना ने अपना लुक पूरा किया।

 

सयानी गुप्ता ब्लैक शिमरी ड्रेस में दिखीं, जिसके साथ रेड लिपस्टिक, माथे पर बिंदी, और गले में नेकलेस पहना था।

 

एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने पिंक कलर की इंडो-वेस्टर्न ड्रेस पहनी जिसमें वो अच्छी लग रही थी।

नेहा धूपिया के लुक की फैंस ने खूब तारीफ की।

 

युविका चौधरी प्रिंटेड गोल्डन पैंट सूट में स्टाइलिश लगीं, जिसके साथ मैचिंग बैग कैरी किया था।

 

ताहिरा कश्यप लहंगा चोली पहन पार्टी में पहुंची।

 

सान्या मल्होत्रा डिजाइनर लहंगा चोली में स्टनिंग दिखीं, गले में नेकलेस, मैचिंग चूड़ियां और इयररिंग्स के साथ एक्ट्रेस ने अपना लुक पूरा किया था।

 

पत्रलेखा गोल्डन साड़ी में खूबसूरत दिखीं, माथे पर बिंदी, मैचिंग फुटवियर और हाथों में क्लच के साथ अपना लुक कंप्लीट किया।

 

दिव्या दत्ता वाइन कलर कती साड़ी में सुंदर लगीं।

 

सोनाली बेंद्रे सिंपल सोबर लुक में नजर आईं उन्होंने व्हाइट सूट के साथ मैचिंग झुमके पहने थे और माथे पर बिंदी लगाई थी। फैंस को उनका सिंपल लुक पसंद आया। 

चलिए एक नजर डालते हैं बाकी सेलेब्स के लुक पर...

 

Content Writer

Bhawna sharma