Mehndi Ceremony में सागरिका ने पहना डिजाइनर लहंगा, बाकी सेलेब्स का भी दिखा ट्रैडीशनल लुक

punjabkesari.in Monday, Nov 27, 2017 - 01:57 PM (IST)

एक्ट्रेस सागरिका घाटगे और क्रिकेटर जहीर खान ने कुछ दिन पहले ही कोर्ट मैरिज की है। शादी के बाद इस कपल ने अपने दोस्तो के लिए पार्टी का आयोजन किया। पार्टी के बार मेहंदी फंक्शन रखा गया, जिसमें कई सेलेब्स शामिल हुए।

मेहंदी फंक्शन में सागरिका ने ग्रीन कलर का लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। उनका यह आउटफिट फेमस डिजाइनर अनीता डोंगरे ने डिजाइन किया था। लंहगे के साथ उन्होंने बहुत ही खूबसूरत ज्वैलरी कैरी की थी। वहीं, जहीर ब्लू कुर्ते पजामे में नजर आए।

क्रिकेटर युवराज सिंह और उनकी वाइफ हेज़ल कीच भी इस फंक्शन का हिस्सा बने। युवराज ने ऑफ-व्हाइट कलर का सूट पहना था। वहीं, हेज़ल पिंक और व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आईं। 




फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउनलोड करें NARI APP
 

Punjab Kesari