इंवेट के दौरान कैजुअल लुक में नजर आए सेलेब्स

punjabkesari.in Monday, Jun 19, 2017 - 07:12 PM (IST)

पंजाबकेसरी(फैशन): बॉलीवुड स्टार आए दिन किसी न किसी अवार्ड फंक्शन या फिर पार्टी में दिखाई दे ही जाते हैं। हाल में ही कई स्टार्स को रेस्टोरेंट की ओपनिंग में देखा गया। आपको बता दें कि यह रेस्टोरेंट शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने डिजाइन किया है। 

रेस्टोरेंट की ओपनिंग के दौरान कई सेलेब्स पहुंचे। अधिकतर सेलेब्स कैजुअल लुक में दिखाई दिए। इस दौरान शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी नजर आईं। उन्होंने बॉडीकॉन ड्रैस पहनी थी। साथ में न्यूड लिपस्टिक लगाई हुई थी। वैसे सुहाना किसी बॉलीवुड डीवा से कम नहीं लग रही थी। अमृता अरोड़ा भी स्टाइलिश लुक में दिखाई दी। उन्होंने मिलिटिरी पैटर्न की ड्रैस पहनी थी, जिसके साथ हॉट रेड कलर की लिपस्टिक लगाई थी। आज हम आपको कुछ सेलेब्स की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जोकि इस मौके पर दिखाई दिए। 








Punjab Kesari