LPMI Awards 2017: दीया से लेकर अदा तक का दिखा वेस्टर्न लुक

punjabkesari.in Saturday, May 27, 2017 - 11:28 AM (IST)

पंजाब केसरी(फैशन): बॉलीवुड स्टार हमेशा अपने स्टाइल से लोगों का दिल जीतते हैं। हाल में ही मुम्बई में आयोजित लोनली प्लैनेट मैगजीन इंडिया ट्रैवल अवार्ड 2017 फंक्शन में कई सेलेब्स पहुंचे, जहां सभी का स्टाइलिश लुक देखने को मिला। 

इस अवार्ड फंक्शन में ज्यादातर सेलेब्स वेस्टर्न लुक में नजर आए। हमेशा की तरह इस बार भी कई सेलेब्स ने अपने लुक से लोगों को आकर्षित किया और कुछ ने अपने फैंस को नाराज कर दिया। 

- अवार्ड फंक्शन में दीया मिर्जा फ्लोरल ड्रैस में दिखाई दीं। फ्लोरल ड्रैस के साथ उन्होंने स्कर्ट पहनी थी, जोकि सीजन के हिसाब से बिल्कुल परफैक्ट थी। 

- नेहा धूपिया फ्लावर ड्रैस में काफी खूबसूरत लग रही थी।  उन्होंने अपनी ड्रैस के साथ tulle स्कर्ट पहनी थी। 
- सभी को अपनी अदाओं से दीवाना बनाने वाली अदा शर्मा ब्लैक शार्ट ड्रैस में अवार्ड फंक्शन में पहुंची। 

- तमन्ना भाटिया मोनोक्रोम लुक में नजर आईं। उन्होंने व्हाइट शर्ट के साथ ट्राउजर पहना था। 



Punjab Kesari