सीएम एकनाथ शिंदे के घर बप्पा के दर्शन करने पहुंचे सलमान, इन Celebs ने भी लगाई हाजिरी

punjabkesari.in Monday, Sep 25, 2023 - 02:47 PM (IST)

इन दिनों पूरे भारत में गणेश चतुर्थी का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम लोगों से लेकर बी-टाउन सेलेब्स बप्पा की भक्ति में रंगे हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ तस्वीरें सामने आ रही हैं जिसमें सेलेब्स बप्पा का भव्य स्वागत करते और उन्हें प्यार से बिधाई देकर विसर्जन करते हुए दिख रहे हैं। हाल ही में बीती रात महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ संभाजी शिंदे ने भी अपने घर में बप्पा का धूमधाम से स्वागत किया। सीएम के घर कई सारे बी-टाउन सेलेब्स ने हाजिरी दर्ज करवाई। तो चलिए डालते हैं सब के लुक पर एक नजर....

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

साथ में दिखे शाहरुख और सलमान 

बॉलीवुड के दोनों खान शाहरुख और सलमान एक साथ नजर आए। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें दोनों एक साथ नजर आ रहे हैं। यहां शाहरुख ब्लू कुर्ता और व्हाइट पजामा में दिख रहे हैं। वहीं भाईजान सलमान ने रेड कलर का कुर्ता और ब्लैक पजामा पहना हुआ है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

आयुष-अर्पिता 

भाईजान की बहन अर्पिता और आयुष शर्मा भी पार्टी में नजर आए। यहां आयुष ब्लैक कुर्ता में दिखे। वहीं अर्पिता ने सूट में नजर आई। 

सुनील शेट्टी 

एक्टर सुनील शेट्टी सीएम के घर में नजर आए। एक्टर ने ग्रे कलर का कुर्ता पजामा पहना था।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dr. Shrikant Eknath Shinde (@drshrikantshinde)

 

आशा भोंसले 

गायिका आशा भोंसले भी उत्सव में दिखी। उन्होंने व्हाइट और ब्लू कलर की साड़ी पहनी थी जिसमें वह काफी सुंदर लग रही थी।

राजकुमार राव 

एक्टर राजकुमार राव भी अपनी पत्नी पत्रलेखा संग पहुंचे। जहां उन्होंने लाइट ब्लू कलर का कुर्ता पजामा पहना था वहीं उनकी पत्नी पत्रलेखा पिंक साड़ी में नजर आई। इसके साथ उन्होंने मल्टी ज्वेलरी, डॉर्क मेकअप और बालों में बन बनाकर अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

निखिल द्विवेदी 

एक्टर निखिल द्विवेदी भी सीएम के घर पहुंचे। ब्लैक पेंट कॉट में वह काफी हैंडसम दिख रहे थे।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

ईशा गुप्ता 

एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी बप्पा के दर्शन करने पहुंची। एक्ट्रेस ने येलो कलर का सूट पहना था। साथ में हैवी ईयररिंग्स और डॉर्क मेकअप के साथ अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया। 

श्रिया सारन 

एक्ट्रेस श्रिया सारन अपने पति के साथ गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंची। एक्ट्रेस ने लाइट पिंक साड़ी पहनी. कानों में ईयररिंग्स और खुले बाल छोड़ अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया।  

बोनी कपूर 

एक्टर बोनी कपूर बेटी खुशी और औरी के साथ नजर आए। खुशी साड़ी में काफी गॉर्जियस दिख रही थी। 

Content Writer

palak