तुनिषा से लेकर लता दीदी तक, किसी ने किया सुसाइड तो किसी की हुई हत्या

punjabkesari.in Friday, Dec 30, 2022 - 06:57 PM (IST)

यह साल कई सेलेब्स के परिवारों के लिए बेहद दर्द भरा रहा। बहुत से स्टार्स इस दुनिया को अचानक अलविदा कह गए। उनके जाने का गम जितना उनके परिवार को लगा उतना ही फैंस को भी। आज उन्हीं जाने-माने स्टार्स के बारे में आपको बताते हैं जिनका जाना हर किसी को हैरान परेशान कर गया।

तुनिषा शर्मा

20 साल की उम्र में तुनिषा ने मौत को गले लगा लिया। शूटिंग सेट के मेकअप रूम में तुनिषा ने आत्महत्या कर ली। खबरों के मुताबिक ब्रेकअप होने के कारण एकट्रेस ने यह कदम उठाया। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

सिद्धू मूसेवाला

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मानसा के जवाहर गांव में कुछ अज्ञात हमलावरों ने सिंगर पर 30 गोलियां दागी थी।

लता मंगेशकर

92 साल की उम्र में 6 फरवरी 2022 को स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने आखिरी सांस ली। कोरोना और निमोनिया से लंबी जंग लड़ने के बाद लता मंगेशकर दुनिया को अलविदा कह गई थी।

बप्पी लाहिरी

संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले बप्पी लाहिरी का 17 फरवरी 2022 को हार्ट अटैक से निधन हो गया था। 

राजू श्रीवास्तव

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने मौत और जिंदगी की जंग लड़ते हुए हार गए और 21 सितंबर को वह दुनिया को अलविदा कह गए। वर्कआउट करते हुए करते हुए राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा था। उनके ब्रेन में भी क्लॉट बन गए थे। काॅमेडियन की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी।

सिद्धांत सूर्यवंशी

टीवी एक्टर सिद्धांत सूर्यवंशी का 46 साल की उम्र में निधन हो गया। वह जिम में वर्कआउट करते हुए बेहोश हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया था।

कृष्ण कुमार कुन्नथ

31 मई को केके यानी कृष्ण कुमार कुन्नथ की कोलकाता में एक कॉन्सर्ट के दौरान निधन हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑडिटोरियम में जरूरत से ज्यादा भीड़ की वजह से ही उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।

विक्रम गोखले

एक्टर विक्रम गोखले का 26 नवंबर को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

अरुण बाली

अरुण बाली का निधन 7 अक्टूबर को न्यूरोमस्कुलर बीमारी के कारण हुआ था।

पंडित शिव कुमार शर्मा

हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के उस्तादों में से एक पंडित शिव कुमार शर्मा का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया था। वह 84 वर्ष के थे।

ये वो बड़े स्टार्स के नाम थे जो साल 2022 में अचानक ही दुनिया को अलविदा कह गए और फैंस को गहरा सदमा दे गए लेकिन इनकी कलाकारी को लोग कभी नहीं भूल सकते।

Content Writer

Bhawna sharma