रानू की तरह प्रियंका भी हुई थी ट्रोल, इन दीवाज का भी उड़ा था मजाक

punjabkesari.in Thursday, Nov 21, 2019 - 05:14 PM (IST)

आजकल मानों सेलेब्स अपने लुक्स के लिए वाहवाही बटोरने से ज्यादा ट्रोल होते हुए नजर आते है। ट्रोलर्स किसी भी बॉलीवुड स्टार या उनके बच्चों के ऊपर मिम्स बना कर उन्हें इंटरनेट सेंसेशन बना देते है। वैसे तो ट्रोल होने वाले स्टार्स भी लाइमलाइट में बने रहते है।  मगर इस लाइमलाइट से अधिकतर स्टार्स दूर ही रहना पसंद करते है। हाल ही में रानू मंडल को अपने मेकओवर के लिए बहुत ज्यादा ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा था। मगर यह पहली बार किसी सेलिब्रिटी के साथ नहीं हुआ है कि कोई अपने मेकओवर के लिए ट्रोल हुआ हो। ऐसे बहुत सारे दीवाज है जो अपने लुक के लिए ट्रोलर्स के निशाने पर बने हुए थे। रानू मंडल के समर्थन में फिर भी बहुत से लोग सामने आए मगर उन सेलिब्रिटीज के सपोर्ट में कोई भी नहीं आया था। आइए आपको भी बताते है कि रानू मंडल की तरह कितनो को झेलनी पड़ी थी ट्रोलर्स की फटकार...

रानू के समर्थन में आगे आया एक लड़का, फिर ठिकाने लगी ट्रोलर्स की अक्ल

सबसे पहले बात करते है हमारी देसी गर्ल और करोड़ो दिलों की धड़कन 'प्रियंका चोपड़ा' कि... मेट गाला 2019 (MET Gala 2019) में उनके मेकअप के लिए उन्हें बहुत ज्यादा बेज्जती का सामना करना पड़ा था। वो अपने हस्बैंड निक जोनस के साथ इस समारोह में शामिल होने गई थी। प्रिंयंका का लुक डरवाना तो था मगर इतना भी नहीं कि लोगों ने उन्हें 2 महीने तक ट्रोल के निशाने पर रखा था।

Image result for priyanka chopra trolled,nari

अब बात करते है प्रियंका की ही बहन परिणीति चोपड़ा की...... परिणीति अपना वजन कम करने के बाद काफी खूबसूरत और आकर्षक दिखना शुरू हो गई थी। मगर एक टाइम पर उन्होंने अपने बाल रेड करवाए थे। ट्रोलर्स ने कहा 'ये लाल बाल वाली है कौन ? 'फिर क्या वो भी जमकर ट्रोल हुई।

Image result for parineeti chopra trolled by red billi,nari

स्वरा भास्कर बड़े ही अजीब कारणों के कारण ट्रोलर्स के निशाने पर आती है। मगर उनका यह मेकअप ट्रोल होने के लिए लाजमी था। स्वरा ने ओवर फाउंडेशन लगाया है। वो भी रात के समय जिसे अनदेखा भी नहीं किया जा सकता है। अब ऐसे में पैपराजी तो तस्वीरें लेंगे ही और ट्रोलर्स ट्रोल भी करेंगे।जो अपने आधे या कम कपड़ो के लिए ट्रोल होती है वो अब अपने मेकअप के लिए भी ट्रोल हुई थी। यह कोई और नहीं बल्कि दिशा पटानी है। दिशा ने हाल ही में एक क्लोजअप सेल्फी ली थी। जिसमें लोगों ने कहा कि 'अरे! तुम तो आदमी दिख रही हो'।

विश्व सुंदरी 'ऐश्वर्या राय बच्चन' कांस फेस्टिवल 2016 में अपने पर्पल लिपस्टिक की वजह से ट्रोल हुई थी। लोग उन्हें 'भूत' कहकर पुकार रहे थे। ऐश्वर्या के फैंस उनके इस लुक से काफी ख़फ़ा भी हुए थे।

Related image,nari

वहीं एक स्टारकिड जो शायद हर ट्रोलर की टारगेट बनी रहती है। जी हां, हम बात कर रहे है न्यासा देवगन की.... दरअसल बात यह है कि न्यासा का मेकअप अमिताभ बच्चन दिवाली पार्टी में कुछ ज्यादा ही हो गया था। वो अपने स्किन कलर से ज्यादा गोरी नजर आ रही थी। यही-नहीं ऐसा लग रहा था कि फाउंडेशन को उनके चेहरे पर पोत ही दिया था। सोशल मीडिया पर फैंस अलग-अलग कैप्शन से उनके मेकअप की आलोचना कर रहे है। किसी ने कहा कि 'तुमने 150 किलो का मेकअप लगाया है ,हाल ही में कियारा अडवाणी भी अपने लाउड मेकअप के लिए ट्रोल हुई थी। लोगो का कहना था कि 'यह क्या कर लिया कबीर की गर्लफ्रेंड ने ?'वहीं अदा शर्मा अपने बालों के मेकओवर के लिए हमेशा ट्रोल होती है। कभी अपने अतरंगी बालों के कारण तो कभी सतरंगी बालों के कारण। अब जो भी हो रानू मंडल इस मेकअप ट्रोल में अकेली नहीं है। ऐसा हर सेलेब के साथ होता है और शायद होता रहेगा।  हमारा यह पैकज कैसा लगा, कमैंट्स बॉक्स में बताना न भूलें। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

shipra rana

Recommended News

Related News

static