जश्न ही नहीं, चीजें तोड़ कर इस देश में मनाते है नया साल

punjabkesari.in Wednesday, Dec 04, 2019 - 01:13 PM (IST)

दिसंबर का महीना शुरु होते है ही साल के आखिरी दिनों और नए साल के शुरुआत का काउंट- डाउन शुरु हो जाता है। नए साल के जश्न को लेकर अधिकतर लोग दूसरे देशों में जाने का प्लान बनाते है। अगर आप भी इन देशों में जाकर नए साल का जश्न बनाने का प्लान बना रहे है तो चलिए आपको इन देशों की कुछ परंपराओं के बारे में बताते है। यह परंपराएं नए साल के जश्न से जूड़ी है। जिन्हें सुन कर आप न केवल हैरान हो जाएंगे लेकिन इन्हें पूरा करने में काफी मजा आएगा।

 

 

डेनमार्क 

घर में जब आपके हाथ से क्रॉकरी टूट जाती है तो आपको कितना दुख होता है। कई बर आप सारा दिन उदास रहते है लेकिन आप यह जान कर हैरान होंगे कि डेनमार्क में नए साल पर लोग अपने घर के पुराने और बेकार बर्तन अपने पड़ोसी के दरवाजे पर तोड़ते है। इसके बाद नए साल की सुबह जिसके दरवाजे पर जितने ज्यादा टूटे बर्तन होंगे वह उतना ही ज्यादा लोकप्रिय होगा।

 

 

चीन 

इस दिन चीन के लोग अपने से छोटे को लाल लिफाफे में पैसे डाल कर देते है और पटाखें जलाते है। वहां के लोगों को विश्वास है कि पटाखे जलाने और इसके शोर से बुरी शक्तियां दूर हो जाती है।

 

रुस

यहां के लोग नए साल की विश को एक कागज पर लिखते है और फिर जला देते है। इसी के साथ घड़ी में बारह बजने से पहले अपने शैंपेन के गिलास में से एक बूंद जमीन में गिराकर उसे पीते है। 

जापान 

यहां पर लोग नए साल को ओमिसाका कहा जाता है। इस दिन जापान में बौद्ध मठो में 108 बार  घंटियां बजाई जाती हैं। कहा जाता है कि 108 नंबर इंसानों की इच्छाओं का है और ऐसा करने से नकारात्मक भावनाएं दूर जाती हैं। 

 

थाईलैंड

इस देश में बाकी देशों की तरह नए साल के दिन समुंद्र के किनारे पार्टी की जाती है लेकिन पार्टी की खास बात यह होती है कि लोग एक-दूसरे के ऊपर पानी फेंककर नए साल की शुभकामनाएं देते है। सड़कों पर लोग पानी की भरी हुई बाल्टी लेकर घूमते हुए नजर आते है और एक दूसरे के ऊपर फेंकते है।
 

Content Writer

khushboo aggarwal