कान्हा की नगरी में एक हफ्ता पहले शुरू हो जाती है होली का सेलिब्रेशन

punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2020 - 05:09 PM (IST)

मार्च का महीना शुरू हो गया है। ऐसे में सभी होली का त्योहार मनाने के लिए बेहद ही उत्साहित है। यह 10 मार्च को पूरे देश में सेलिब्रेट की जाएगी। भारत में बरसाने की होली सबसे मशहूर होती है। यहां पर रंगो का यह होली से 1 हफ्ते पहले ही त्योहार पूरे जोरों- शोरों के साथ मनाया जाता है। आपको बता दें,  कान्हा की नगरी मथुरा और बरसाने में कई आयोजन किए जाते है, जिनकी शुरूआत आज से लड्डू होली से हो चुकी है। ऐसे में अगर आप भी अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ इसे मनाने की सोच रहें है, तो हम आपको बताते है कहां किस तरह की बोली सेलिब्रेट की जाती है...

3 मार्च

आज के दिन बरसाने में होली खेलने की शुरुआत हो गई है। यहां पर खास लड्डू होली का आयोजन किया गया है। लोगों द्वारा बड़े धूमधाम से यहां होली मनाई जाएगी।

4 मार्च

लड्डू होली के अगले दिन गोकुल की गलियों में लठमार होली खेली जाएगी। हमेशा की तरह यहां होने वाले कार्यक्रम का खास इंतजाम किया जाएगा। इसके साथ ही देश- विदेश से भी लोग यहां की स्पेशल होली को मनाने आ सकते हैं।

5 मार्च

इस दिन नन्दगांव और रावल गांव में लठमार होली मनाई जाएगी। इसके साथ ही गुलाल से भी होली खेलने का जाएगी। आप यहां जाकर अपने करीबियों के साथ यहां होली मनाने का मजा उठा सकते है। 

6 मार्च

इस दिन भगवान श्री कृष्ण की जन्मभूमि यानि मथुरा और वृंदावन में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। यह समारोह वहां के प्रसिद्ध मंदिर बांके बिहारी में किया जाएगा। यहां आपको कई अलग-अलग कार्यक्रम देखने को मिलेंगे। इसमें आपको कान्हा जी की गोपियों के साथ रासलीला, होली के अलग-अलग गीत और मिट्टी छांव का स्पेशल नजारा देखने को मिलेगा।

7 मार्च

इस दिन गोकुल की गलियों में छड़ी मार होली खेली जाती है। इसे सभी पति-पत्नी खेल कर इस त्योहार का आनंद मनाते हैं।

9 मार्च

इस दिन  मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर में पहले एक बहुत ही बड़ा कार्यक्रम किया जाता है। इसके बाद सभी लोग गुलाल से होली खेलने का आनंद उठाते हैं।

10 मार्च

10 मार्च के दिन मथुरा, वृंदावन, बरसाने के साथ पूरी दुनिया में लोग होली खेलने का लुफ्त उठाएगे। ऐसे में आप भी अपने दोस्तों, फैमिली और करीबी रिश्तेदारों के साथ यहां पर इसे मना कर अपने इस खास दिन को और शानदार व यादगार बना सकते है। 


Content Writer

Sunita Rajput