पार्टनर नहीं तो इस तरह मनाएं अपना Valentine Day

punjabkesari.in Tuesday, Feb 14, 2017 - 05:24 PM (IST)

रिलेशनशिप:  आज Valentine Day है और हर प्यार करने वाला इसे पूरे जोरों-शोरों के साथ मनाता है। सारे बाजार में दुकानें, एक बड़े त्यौहार की तरह ग्रीटिंगस और हार्ट शेप बैलूनस से सजी हुई हैं। इन्हें एेसी सजी देखकर हर किसी के मन में इस दिन को मनाने की चाह होने लगती है।  

 

क्या वेलेंटाइन डे सिर्फ प्यार करने वाले जोड़ों के लिए ही है? क्या आपको इस दिन को मनाने के लिए पहले किसी रिश्ते में बंधना होगा। जी नहीं, जरूरी नहीं है कि आपके पास ये दिन सेलेब्रेट करने के लिए कोई साथी हो, आप इस दिन को अपने लिए भी सैलिब्रेट कर सकते हैं। वो कहते हैं ना, खुद से प्यार करो, आप अपने सबसे अच्छे और करीबी साथी होते हैं। 

 

आपके पास पार्टनर नहीं है तो उदास होने की जरूरत नहीं, खुद के लिए तोहफा खरीदें और बाहर जाएं और खुद के साथ सेलिब्रेट करें या फिर जिनके पास उनका वेलेंटाइन नहीं है, आप उनके वेलेंटाइन बनकर भी इस दिन का मजा ले सकते है।

 

किसी ओल्ड एज होम में जाएं और उन लोगों के साथ प्यार का एहसास शेयर करें जो खुद अकेले रहते हैं। आप देखिएगा आपको प्यार को वो एहसास मिलेगा, जो अब तक कभी नहीं मिला है। अनाथ आश्रम में जाएं और बच्चों के साथ सेलेब्रेट करें। उन्हें महसूस कराएं कि वे आम नहीं हैं खास हैं।
 


किसी अपने के साथ मनाएं ये दिन अपने माता-पिता या फिर सबसे अच्छे दोस्त, सबसे करीबी इंसान को इस दिन पर स्पैशल महसूस कराएं, देखिएगा आपका दिन कितना खास हो जाएगा। आप किसी के वेलेंटाइन बनकर तो देखिए, आपका वेलेंटाइन डे बन जाएगा स्पैशल।

Punjab Kesari