परांदी, फुलकारी के साथ इंडियन ड्रेसअप में लेडीज ने मनाया तीज का त्योहार

punjabkesari.in Saturday, Jul 20, 2019 - 04:15 PM (IST)

जालंधर : तीज का त्योहार सेलिब्रेट करते हुए इंवेटवत्ती की ओर से शहर स्थानीय होटल में प्रोग्राम आयोजित किया गया। प्रोग्राम में लेडीज पंजाबी ड्रेसअप के साथ इंडो फ्यूजन ड्रेस में पहुंची। थीम को फॉलो करते हुए लेडीज परांदी, फुलकारी, टिक्का लगा कर पहुंची। शुरुआत में सभी ने मिलकर तीज के अनुसार बैंगल्स, बिंदी, हैप्पी तीज थीम पर गेम्स खेली। इन गेम्स में महिलाओं को मेहंदी के कोन देकर पेपर पर अपने पती का नाम लिखने को कहा गया।

महिमा ने बताया कि महिलाओं के लिए तीज का बहुत ही महत्व होता है। सावने के इस महीने में महिलाएं अपने मायके जाकर अपनी फ्रेंडस के साथ अच्छा समय व्यतीत करती हैं। इस इवेंट में भी लेडीज अपनी फ्रेंडस के साथ मिलकर काफी एंजॉय कर रही है। उनके लिए अलग अलग तरह की गेम्स आर्गेनाइज की गई हैं। प्रोग्राम को परिंदे से राजन स्याल ने होस्ट किया। प्रोग्राम में गेस्ट के तौर पर पूजा सिंह, डॉली शामिल हुई। 

इंडो वेस्टर्न ड्रेसअप में रेडी होकर इवेंट में पहुंची महिलाएं। जिसमें यैलो व ग्रीन कलर खास तौर पर सभी महिलाओं ने पहना। 

तीज के मौके पर फुलकारी, परांदी पहन कर पंजाबी ड्रेसअप में पहुंची महिला। 

थीम को रियल लुक देते हुए लेडीज ने रियल फ्लावर की ज्यूलरी कैरी की। 


 

Content Writer

khushboo aggarwal