भारत और PAK के बीच सीजफायर  शाम 5 बजे से लागू , विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

punjabkesari.in Saturday, May 10, 2025 - 06:22 PM (IST)

नारी डेस्क: अमेरिका की पहल और मध्यस्थता के बाद भारत और पाकिस्तान शनिवार को पूर्ण एवं तत्काल युद्ध विराम पर सहमत हो गये हैं। दोनों देशों के बीच हुए समझौते को लेकर विदेश सचिव विक्रम मिस्री विस्तार से बता रहे हैं। उन्होंने बताया कि विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, "पाकिस्तान के डीजीएमओ ने आज दोपहर 15:35 बजे भारतीय डीजीएमओ को फोन किया। उनके बीच सहमति बनी कि दोनों पक्ष 1700 बजे IST से जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे। 


विदेश सचिव ने कहा- इस सहमति को लागू करने के लिए दोनों पक्षों को निर्देश दिए गए हैं। वे 12 मई को 1200 बजे फिर से बात करेंगे।" उन्होंने बताया कि 
भारत और PAK के बीच सीजफायर आज शाम 5 बजे से लागू होगा। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ट्वीट कर लिखा-, "भारत और पाकिस्तान ने आज गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनाई है। भारत ने सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में आतंकवाद के खिलाफ लगातार दृढ़ और अडिग रुख बनाए रखा है। वह ऐसा करना जारी रखेगा।" 

PunjabKesari

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने  हाल ही में अपने पोस्ट में लिखा- , ‘‘मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि अमेरिका की मध्यस्थता में रात भर चली बातचीत के बाद भारत और पाकिस्तान पूर्ण एवं तत्काल युद्ध विराम पर सहमत हो गये हैं। उन्होंने कहा, ‘‘सामान्य समझ और महान बुद्धिमत्ता का उपयोग करने के लिए दोनों देशों को बधाई। इस मामले पर ध्यान देने के लिए आपका धन्यवाद!'' 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static