बीवी रहती थी थकी-थकी तो पति ने घर में लगवा दिए कैमरे, सच जानकर हो गया हैरान

punjabkesari.in Monday, Oct 07, 2019 - 01:52 PM (IST)

महिलाएं अपनी जिदंगी में कोई भी मुकाम हासिल कर लें लेकिन उनके लिए उनका परिवार व बच्चे ही सबसे पहले आते है। इन सबके बाद भी पुरुष जब महिलाओं पर शक करते है तो बहुत बुरा लगता है। हाल ही में अमेरिका में एक पति ने अपने पत्नी मेलानिया डार्नल पर शक के चलते पूरे घर में सीसीटीवी लगवा दिए। मेलानिया जब पूरा दिन थकी- थकी रहती तो पत्नी को उस पर शक होने लगा कि वह घर पर रहते हुए ऐसा क्या करती है जिससे उसकी पत्नी इतना थक जाती हैं। 

अमेरिका के लॉस एंजलिस में रहने वाले मेलानिया डार्नल एक हाउसवाइफ हैं। उसके पति ट्रेवलिंग का काम करते हुए अक्सर ही काम के कारण बाहर रहता हैं। पति के घर से बाहर रहने के कारण मेलानिया अपने 3 बच्चों का ध्यान रखती है। वहीं बच्चे होने के बाद मेलानिया सुबह उठने के बाद अक्सर ही थकी हुई नजर आती थी। पत्नी की यह हालात देखकर पति को समझ नही आ रहा था कि उनकी पत्नी इतना क्यों थक जाती हैं जबकि वह खुद तो घर पर होते नही हैं। इस बात के बारे में सोच- सोच कर उनके दिमाग में पत्नी को लेकर शक पैदा हो गया। जिसके बाद उन्होंने पूरे घर पर सीसीटीवी लगवा दिया। इतना ही नही इस बारे में उन्होंने अपनी पत्नी को कुछ भी नही बताया व काम के दौरान मोबाइल में कैमरे की सारी फूटेज देखता रहता था। 

फुटेज देखकर इमोशनल हुआ पति 

वीडिया देखने के बाद पति इतना इमोशनल हो गया कि उसने खुद उस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडिया देखकर पति हैरान था कि मेलानिया पर घर की सारी जिम्मेदारियां आ गई हैं। 3 बच्चों के लिए अलग- अलग समय पर खाना बनाना पड़ता है वहीं 1 बच्चे को फीडिंग करवानी पड़ती है। जिस कारण वह काफी वीक फील करती हैं। घर के कामों के लिए उसे सुबह 6ः20 पर उठना पड़ता है लेकिन बच्चे पूरी रात उसे अच्छे से सोने नही देते है। जिस कारण उसकी नींद पूरी नही होती है। बच्चों की देखकर करने के चक्कर में वह अपना खुद का ध्यान नही रख पा रही है जिस कारण वह काफी थकी- थकी रहती है। इस मां की वीडियो को कसोशल


 

Content Writer

khushboo aggarwal