CBSE ने जारी किए 12वीं के नतीजे, इस बार भी बेटाें से बेहतर बेटियों ने किया प्रदर्शन

punjabkesari.in Friday, Jul 22, 2022 - 11:49 AM (IST)

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों को अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला। सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 2022 अब results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध है,यहां से आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

सीबीएसई की वेबसाइट के मुताबिक इस बार  92.71 फीसदी छात्रों ने सफलता हासिल की है।  लड़कियों ने लड़कों से 3.29 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन किया है। 12वीं बोर्ड परीक्षा में 94.54 प्रतिशत लड़कियों और 91.25 प्रतिशत लड़कों ने सफलता प्राप्त की है।

इस बार परीक्षा में 33 हजार से अधिक छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं जबकि 1.34 लाख छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए हैं।पहली बार बोर्ड परीक्षाएं 2021-22 अकादमिक सत्र के लिए दो सत्रों में आयोजित की गयी। सीबीएसई के एक अधिकारी ने कहा-थ्योरी पेपर (सैद्धांतिक परीक्षा) के लिए प्रथम सत्र के अंकों को 30 प्रतिशत का महत्व दिया गया है जबकि द्वितीय सत्र के अंकों को 70 प्रतिशत का महत्व दिया गया है। प्रैक्टिकल पेपर (व्यावहारिक परीक्षा) के लिए भी दोनों सत्रों में इसी तरीके से अंकों को महत्व दिया गया है। 

इस तरह चेक करें अपना Result 


-सबसे पहले  सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट- CBSE 12th Result 2022 पर जाएं

-सीबीएसई वेबपेज पर ''सीबीएसई कक्षा 12वीं परिणाम 2022' लिंक पर क्लिक करें।

-अपना रोल नंबर और अन्य क्रेडेंशियल दर्ज करें।

-सबमिट बटन पर क्लिक करें।

-आपका सीबीएसई 2022 परिणाम आपकी स्क्रीन पर होगा जिसे आप चेक कर सकते हैं।

Content Writer

vasudha