सुशांत सुसाइड केसः सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ #CBIForSonOFBihar

punjabkesari.in Friday, Jul 10, 2020 - 01:44 PM (IST)

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 3 हफ्ते से ज्यादा हो गए है लेकिन उनके फैंस लगातार सोशल मीडिया पर इंसाफ की मांग कर रहे हैं। सुशांत के फैंस इस बात को मानने के लिए तैयार ही नहीं कि उन्होंने सुसाइड किया है। सोशल मीडिया पर सुशांत के सुसाइड मामले को सीबीआई को सौंपने की गुहार लगाई जा रही है। सिर्फ सुशांत के फैंस ही नहीं कई बॉलीवुड स्टार्स जैसे शेखर सुमन, रूपा गांगुली, अक्षय खन्ना, रतन राजपूत, तरुण खन्ना भी सीबीआई की मांग कर रहे है।  

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ #CBIForSonOFBihar

एक्टर के फैंस ने प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह को भी इस बात की अपील की। ट्विटर पर सुशांत को इंसाफ दिलाने के लिए बहस छिड़ चुकी है। सोशल मीडिया पर सुशांत के फैंस ने एक नया ट्रेंड चलाया है#CBIForSonOFBihar। इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए फैंस ट्वीट कर रहे है।

ट्वीट कर एक यूजर ने लिखा, 'भारतीय लोगों की आवाज को नजरअंदाज किया जा रहा है।'उन्होंने लिखा सभी डिप्रैस्ड लोग सुसाइड नहीं करते हैं। सुशांत के अपराधी अपने अपराध को छिपाने के लिए ये शब्द इस्तेमाल कर रहे हैं। 


एक अन्य यूजर ने लिखा, कब जागोगे..प्रधानमंत्री मोदी ,अमित शाह..सुशांत की फैमिली को इंसाफ दो, भारतीय जनता की आवाज को नजरअंदाज किया जा रहा है। 

एक और यूजर ने लिखा, जब तक सुशांत को इंसाफ नहीं मिल जाता तब तक हम आवाज उठाते रहेंगे। पूरी कोशिश करेंगे कि उन्हें जल्दी इंसाफ मिलें। 


इसी के साथ आपको बता दें कि बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी सुशांत के सुसाइड मामले में सीबीआई जांच के लिए सभी आवश्यक दस्तावेजों की तैयारी करने में जुट गए हैं।इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी। 

उन्होंने ट्वीट कर लिखा-'मैंने इशकरण से सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में सीआई जांच या पीआईएल के लिए जरूरी प्राइमरी इविडेंस और कागजात जुटाने को कहा है।

14 जून को सुशांत ने किया था सुसाइड

गौरतलब है कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई स्थित अपार्टमेंट में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। सुशांत के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। खबरों की माने तो एक्टर काफी समय से डिप्रेशन में थे।  सुशांत ने यह कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी तक पता नहीं चला। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। मुंबई पुलिस अबतक लगभग 34 लोगों से पूछताछ कर चुकी हैं।

वही सुशांत के फैंस का मानना है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में उन्हें आउटसाइडर की तरह ट्रीट किया जाता था। जिस वजह से वह डिप्रेशन में थे। 


 

Content Writer

Priya dhir